TN

TotaRam News

What's Hot

विकास और औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाईयों को छू रहा नए भारत का नया उत्तर प्रदेशः नन्दी

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो द्वारा मंगलवार को होटल क्लार्क अवध में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य निर्यात पुरस्कार 2025-26 में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को मजबूती प्रदान करते हुए पिछले आठ वर्षों में निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विकास और औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पाद आज दुनिया के अनेक देशों में अपनी पहचान बना रहे हैं। भदोही के कालीन अमेरिका और यूरोप तक निर्यात हो रहे हैं। मुरादाबाद का पीतल उद्योग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कन्नौज का इत्र भारत की पारम्परिक पहचान को वैश्विक बाजार तक महका रहा है। वाराणसी की बनारसी साड़ियां भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रही है। यह केवल व्यापार नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की परम्परा, कौशल और मेहनत की पहचान है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है। प्रदेश सरकार की नई निर्यात नीति 2025-30 और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे आयोजन निर्यातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं और हमारे प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान कर रहे है। आज उत्तर प्रदेश केवल सम्भावनाओं का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि यह उपलब्धियों और आत्मविश्वास के साथ ही देश की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण इंजन बन चुका है।
उत्तर प्रदेश का निर्यात वित्तीय वर्ष 2017-18 में 88.00 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 1.86 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश चुनौतीपूर्ण वैश्विक व्यापार परिवेश में भारत का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है।
मंत्री नन्दी द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्यातकों को राज्य निर्यात पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 19 श्रेणियों में कुल 31 निर्यातकों और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 14 श्रेणियों में 23 निर्यातकों को सम्मानित किया गया। जिसमें गाजियाबाद की निर्यातक इकाई मे० अल नासिर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया तथा अलीगढ़ की निर्यातक इकाई मे० अल अम्मार फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रांजल यादव सचिव एमएसएमई, डॉ. अजय सहाय महानिदेशक फियो, डॉ. अभय सिन्हा महानिदेशक एस.ई.पी.सी., राकेश कुमार महानिदेशक ई.पी.सी.एच., पवन अग्रवाल अपर आयुक्त निर्यात के साथ ही विभिन्न जनपदों से आए निर्यातक मौजूद रहे।
मंत्री नन्दी ने कहा कि राज्य सरकार, राज्य के निर्यातकों और उद्योगपतियों की हर समस्या के समाधान के लिए सभी आवश्यक योजनाओं को लागू करने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, ताकि राज्य के निर्यात की वैश्विक भागीदारी और विशिष्ट पहचान स्थापित हो सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा रही, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जबकि 2.5 लाख रुपये के निवेश प्रस्तावों पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास, के. विजयेंद्र पांडियन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, पवन अग्रवाल अपर आयुक्त, डॉ अभय सिन्हा, डायरेक्टर जरनल सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, राकेश सूरज रीजनल डायरेक्टर इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, राकेश कुमार, डायरेक्टर जरनल ई.पी.सी.एच., आर.के. सोनी संयुक्त महानिदेशक डी.जी.एफ.टी., डॉ अजय सहाय सी.ई.ओ फियो आदि मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.