TN

TotaRam News

What's Hot

कालीघाट व दक्षिणेश्वर मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने किए माँ काली के दर्शन

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक पावन कालीघाट मंदिर में पहुँचकर माँ काली के दिव्य दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ काली से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि माँ काली आदिशक्ति का स्वरूप हैं और उनकी कृपा से ही समाज में शक्ति, साहस एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास, शांति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। इसके उपरांत केशव प्रसाद मौर्य ने कोलकाता में ही स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुँचकर माँ काली के दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। यह पावन स्थल महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस की साधना स्थली के रूप में भी विख्यात है और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र है।
दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उप मुख्यमंत्री ने माँ काली से प्रार्थना की कि वे समस्त देशवासियों के जीवन में शक्ति, साहस, समृद्धि और सद्भाव का आशीर्वाद प्रदान करें तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराएँ हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। देश के विभिन्न तीर्थस्थल न केवल आस्था के केंद्र हैं बल्कि वे समाज को एकता, सद्भाव और सेवा का संदेश भी देते हैं। माँ काली के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.