/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू, 23 मार्च तक घर-घर होगी जांच

Table of Content

लखनऊ। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरुआत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर से हुई। अभियान का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने फीता काटकर किया और अभियान में लगी टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने की है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता और खोजी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की समय रहते पहचान हो सके और उन्हें उपचार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है, ताकि लोग बिना किसी डर या झिझक के इलाज कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि सोमवार से शुरू हुआ हुआ यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी, ताकि छिपे हुए कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके व इसके प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक बैक्टीरिया से होने वाला संक्रामक रोग है, जिसका इलाज संभव है और समय पर उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर पर आएं तो उनका सहयोग करें और परिवार के सभी सदस्यों की जांच अवश्य कराएं। हर नागरिक का सहयोग कुष्ठ-मुक्त जनपद के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने बताया कि इस अभियान के लिए दो सदस्यीय 4600 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 1 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 199 कुष्ठ मरीज पंजीकृत किए गए, जबकि 221 मरीजों का उपचार किया गया। इस अवधि में चार बाल कुष्ठ रोगियों और दो दिव्यांग मरीजों की पहचान भी हुई है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 257 मरीजों को विशेष फुटवियर भी वितरित किए गए हैं। जनपद में बिंदवा, बरगवां और ज्योति नगर में कुष्ठ आश्रम संचालित हैं। इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, जिला कुष्ठ परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.