/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्कृष्ट कार्य के लिए 22 आशा कार्यकर्ता और एएनएम सम्मानित

Table of Content

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी शहरी एवं ग्रामीण समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जनजागरूकता रैली निकाली गई और गोष्ठी आयोजित हुई | इसी क्रम में सीएचसी अलीगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम “Rights, Justice, Action for All Women and Girls” है, जो इस बात पर जोर देती है कि महिलाओं के लिए बनाए गए कानून और अधिकार केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव महिलाओं के दैनिक जीवन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांव हों या शहर, ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करती हैं, बच्चों के नियमित टीकाकरण को सुनिश्चित करती हैं तथा लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों में रह रहे थे, तब आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक कर रही थीं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में भी आशा और एएनएम अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्य से पीछे नहीं हटतीं। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित आशा और एएनएम सहित उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव,जिला आयुष्मान सेल के मसर्रत जमा, विवेक चित्रांश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी, आशा, एएनएम और सीएचसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे |
यह स्वास्थ्य कार्यकर्ता हुईं सम्मानित –
ऐशबाग सीएचसी की आशा कार्यकर्ता भारती प्रजापति, ज्योति राजपूत एवं मृदुला शर्मा, अलीगंज सीएचसी की आशा कार्यकर्ता सिम्पल,नंदिनी गौतम, अर्चना तिवारी | चंदन नगर सीएचसी से आशा कार्यकर्ता दीपा शर्मा एवं नेहा गौरव त्रिपाठी, इंदिरा नगर सीएचसी से आशा कार्यकर्ता संध्या श्रीवास्तव एवं ममता देवी, एन.के.रोड सीएचसी से एएनएम भानमती शुक्ला एवं आशा कार्यकर्ता वन देवी, रेडरॉस सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सालिया खातून, संगीता मिश्रा एवं ज्योति साहू, सिल्वर जुबली सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सुनीता मिश्रा, किरन लता, ज्योति जोशी एवं सुनीता देवी, टुड़ियागंज सीएचसी से आशा कार्यकर्ता सुलेखा साहू, वंदना यादव एवं निशा |

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.