TN

TotaRam News

What's Hot

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल

Table of Content

डेस्क: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले राज्यपाल पद पर नई नियुक्ति की गई है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे, जो 2 जनवरी 2025 से इस पद पर थे। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं और उन्होंने श्रीनगर स्थित XV Corps (चिनार कोर) के कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्य किया। उन्हें मिलिट्री अफेयर्स का विशेषज्ञ माना जाता है और वे सेना में मिलिट्री सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और कई थिंक टैंकों में सक्रिय रहे हैं। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “बिहार के राज्यपाल के रूप में सुशोभित होने पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी राष्ट्रसेवा की भावना एवं दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।”

सैयद अता हसनैन कौन हैं?

  • भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक सेवा।
  • XV Corps (श्रीनगर) और XXI Corps का नेतृत्व।
  • जम्मू-कश्मीर में कई अहम सैन्य और काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन में भूमिका।
  • रिटायरमेंट के बाद NDMA सदस्य और Central University of Kashmir के चांसलर।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान नीति और जम्मू-कश्मीर मामलों में सक्रिय विशेषज्ञ।

राजनीतिक महत्व:
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार में बदलते राजनीतिक माहौल के बीच यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। राज्यपाल का विधानसभा सत्र बुलाने, सरकार गठन और संवैधानिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण रोल होता है। सुरक्षा और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति की नियुक्ति को केंद्र की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.