/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने होलिका दहन एवं होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली का त्योहार मिलजुलकर, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली भावना समाज में सद्भाव और अपनत्व को बढ़ावा देना है। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

मंत्री ने विशेष रूप से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों से होली खेलने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि सिंथेटिक एवं रासायनिक रंग न केवल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वर्ष होली के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित होली मनाकर हम ‘स्वच्छ प्रदेश – स्वस्थ प्रदेश’ के संकल्प को भी साकार कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण का भी ध्यान रखने की अपील की, ताकि अनावश्यक जल व्यर्थ न हो। उन्होंने नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि होली के दौरान साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।मंत्री ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.