TN

TotaRam News

What's Hot

जनपद की 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Table of Content

लखनऊ। जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 एएनएम, 50 आशा कार्यकर्ताओं एवं पांच आशा संगिनियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. एन.बी. सिंह ने सभी सम्मानित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और प्रसवपूर्व देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आप सभी की भूमिका से ही स्वास्थ्य सूचकांकों में निरंतर सुधार संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर, नवजात, शिशु एवं बाल मृत्यु दर में आई कमी के पीछे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीसीपीएम सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह एएनएम की गयीं सम्मानित-
नगरीय सीएचसी एन.के.रोड से विजेता बोरा एवं राधिका देवी |
नगरीय सीएचसी रेड्क्रॉस से गीता देवी एवं ममता यादव |
नगरीय सीएचसी सिल्वर जुबली बीना वर्मा एवं प्रियंका सिंह |
नगरीय सीएचसी इंदिरा नगर से श्रुतकीर्ति तिवारी एवं शर्मिला |
नगरीय सीएचसी गुडम्बा से मानसी दुबे एवं संगीता टम्टा |
नगरीय सीएचसी चिनहट से आरती तिवारी और रेखा सिंह |
ग्रामीण सीएचसी माल से सरोजिनी कुमारी एवं अनीता कुमारी |
ग्रामीण सीएचसी मलिहाबाद से सुनीता वर्मा एवं श्वेता वर्मा |
ग्रामीण सीएचसी बक्शी का तालाब से पुष्पा चौधरी एवं पूनम रानी |
ग्रामीण सीएचसी इटौंजा से नीलम देवी और अंजलि पाण्डेय |
यह आशा/आशा संगिनी की गयीं सम्मानित-
नगरीय सीएचसी एन.के.रोड से स्वाती श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मोना राय,रेनू दीक्षित एवं विमला गुप्ता |
नगरीय सीएचसी रेड्क्रॉस से शमा परवीन, उर्मिला, लक्ष्मी गुप्ता, शालिया, एवं मीनू पाल |
नगरीय सीएचसी सिल्वर जुबली से विजय लक्ष्मी, रामलली,सुनीता, संगीता एवं खुशबू |
नगरीय सीएचसी इंदिरा नगर से रजनी श्रीवास्तव, मीरा प्रजापति, सीमा श्रीवास्तव, शिल्पी सिंह एवं विजय लक्ष्मी सिंह |
नगरीय सीएचसी गुडम्बा से प्रेमा, समीमा, चन्द्रकला, सरला और सरला यादव |
नगरीय सीएचसी चिनहट से रीता सिंह, सरिता यादव, अमिता देवी, माधवी श्रीवास्तव संगीता और अनीता सिंह(आशा संगिनी) |
ग्रामीण सीएचसी माल से सावित्री देवी, माधुरी देवी, मीरा देवी, रामधुनी, कुसुमा देवी एवं रंजना द्विवेदी(आशा संगिनी) |
ग्रामीण सीएचसी मलिहाबाद से साधना पाठक, रोमा, मंजू वर्मा, सुधरमा गौतम, निर्मला एवं रेखा (आशा संगिनी) |
ग्रामीण सीएचसी बक्शी का तालाब से राजेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, मंजू कुमारी, मंजू सिंह और प्रमिला देवी(आशा संगिनी)|
ग्रामीण सीएचसी इटौंजा से कुसुम देवी, राजकुमारी कुसुमा देवी, बिन्देश्वरी देवी, आशा देवी और रेनू सिंह (आशासंगिनी ) |

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.