TN

Totaram NEWS

TN

TotaRam News

What's Hot

प्रमुख संतों व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Table of Content


बस्ती। दीनदयाल बस्ती सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुन गंज में आयोजित हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मिथिलेश नारायण जी क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं स्वामी अपरिमेय श्याम दास अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर लखनऊ, स्वामी सुधीर आनंद महाराज प्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक काशी धाम द्वारा हुआ ।जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष रिटायर्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहसंयोजिका शैल वाला श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि व्यवसायी रविशंकर सिंह आदि शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मिथिलेश नारायण भाई साहब ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपना कर मानव उन्नति के शिखर पर पहुंचे भारत विश्व गुरु बने बहुत ही प्रेरक विचार समाज के सामने रखें। स्वामी अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा कैसे मानव गीता को अपने जीवन में उतारकर अपने मन बुद्धि द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखें हिंदू धर्म पर बहुत ही विस्तार पूर्वक प्रवचन किया
काशी धाम से पधारे स्वामी सुधीर आनंद ने कहा मानव को जीवन में प्रभु राम से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए अध्यक्ष न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार ने नियम एवं कानून हिंदू धर्म के अंदर वर्णित विषयों को बहुत सुंदर तरीके से रखें।
अंत में कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज के लोग बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने के लिए विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश दिलाएं । जब बच्चे संस्कारवान शिक्षा प्राप्त करेंगे तभी आगे चलकर राष्ट्र एवं परिवार का नाम रोशन करेंगे
भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम समापन के बाद समरसता भोज में 800 लोगों द्वारा भोजन प्रसाद किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर सुभाष पांडे प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सहसंयोजक विनय प्रकाश तिवारी, रुद्र कुमार तिवारी, अवधेश कुमार तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, चिंतामणि सिंह, रतन लाल खंडेलवाल, विनय राय, डॉक्टर राजेश बरनवाल, श्याम त्रिपाठी , शशिकांत शुक्ला, विजय शंकर बाजपेई, शीतला प्रसाद त्रिपाठी एवं अन्य स्वयंसेवक परिवार की उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पवेलियन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई सत्रों की मेजबानी करेगा

डेस्क। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एमआईबी पवेलियन में पैनल चर्चा, मास्टरक्लास और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन होंगे जो मीडिया और मनोरंजन पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव का पता लगाएंगे। इनमें एआई-संचालित प्रोडक्शन वर्कफ़्लो, बहुभाषी वॉयस टेक्नोलॉजी, गेमिंग इनोवेशन, कंटेंट मोनेटाइजेशन और जिम्मेदार एआई फ्रेमवर्क शामिल हैं। मुख्य आकर्षणों में इंटरैक्टिव एआई माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग, एडोब के...

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर पर 51 एआई स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

डेस्क। भारत के उभरते मीडिया और मनोरंजन नवाचार इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) और मीडिया टेक क्षेत्र के 51 होनहार स्टार्टअप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के दौरान अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन...

डिजिटल लेनदेन में 11 गुना वृद्धि, यूपीआई की हिस्सेदारी 80% के करीब

डेस्क। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने 13-14 फरवरी 2026 को आयोजित चिंतन शिविर के दौरान “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई (व्यक्ति-से-व्यापारी) लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। यह अध्ययन नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के परामर्श...

भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ

डेस्क। भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ हुआ है। यह पहली बार है जब एआई पर इस स्तर का वैश्विक सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, मंत्रीगण, वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रणी, प्रख्यात शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थान और उद्योग जगत के...

रक्षा निखिल खडसे ने होजाई में एमडीओएनईआर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) की पहल के तहत होजाई में एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अवसंरचना, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी सेवा वितरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.