TN

TotaRam News

What's Hot

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

Table of Content

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है

जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता है, किसान होता है, वह राष्ट्र-जीवन को कुछ न कुछ देता ही रहता है। हमारे राष्ट्र-जीवन में अति प्राचीन काल से शिक्षा का अतिरिक्त महत्व रहा है। विद्वान शिक्षा पाने व शिक्षा देने का काम पूरे जीवन भर करते थे। समाज उनकी चिन्ता करता था। वे समाज द्वारा सम्मानित होते थे। वैदिक काल के बाद उत्तर वैदिक काल, भारत का महत्वपूर्ण कालखण्ड है। दो धाराएं एक साथ चल रही थीं। एक धारा, कर्म-कांड की थी। कुछ पुरोहित तमाम गारंटी दे रहे थे। एक धारा इस प्रकार की थी। एक प्रगतिशील धारा थी। अच्छी थी, बुरी थी, लेकिन एक ही समय में दोनों धाराएं थीं। दूसरी दर्शन की धारा थी सत्य की खोज की धारा।

महाभारत में मजेदार बातें हैं। मजेदार बातों में मन बहुत लगता है। मस्तिष्क में ग्राह्यता बढ़ती है। कनेक्विटी भी बढ़ती है। गीता महाभारत का अंश है। लेकिन गीता में दर्शन भाग ज्यादा है। शेष महाभारत इतिहास और काव्य है। भीष्मपर्व में गीता उत्तर-वैदिक-काल में यज्ञ, कर्मकांड का चलन है। बृहदारण्यक उपनिषद् शतपथ ब्राह्मण का भाग है। बृहदारण्यक उपनिषद में दर्शन-शास्त्र है। मुण्डकोपनिषद और माण्डोक्योंपनिषद महत्वपूर्ण है। उपनिषदों में कहा गया है कि यज्ञ की नौका में छेद ही छेद है। इसी कालखण्ड में कहीं-कहीं अंधविश्वास भी हैं। लेकिन ज्ञात-अज्ञात, दर्शन तर्क प्रतितर्क, संवाद व प्रश्नाकुलता भी इसी काल-खण्ड में है।

उत्तर वैदिक-काल की बहुत सुन्दर किताब है, तैत्तिरीय उपनिष्द। इस उपनिषद में आचार्य शिष्य को विदा कर रहा है। पढ़ाई के बाद। उसे तमाम तरह के काम बताता है। कहता है अन्नम् बहु कुर्वित। आचार्य कहता है बहुत अन्न पैदा करना। लेकिन अध्ययन में आलस्य न करना। जाने विषय को बताते भी रहना। वह कहता है कि घर में आए अतिथि की सेवा करना। लेकिन अध्ययन जारी रखना, स्वध्याय में प्रमाद न करना और जो पढ़ना उसको बताते रहना। वह कहता है कि संतान का उच्छेद न करना, बच्चों को प्यार देना लेकिन अध्ययन में आलस्य न करना। पढ़े हुए को बताते रहना। स्वयं पढ़ना, पढ़ाना और जानना जनाना।
दुनिया का प्राचीनतम ज्ञानकोष ऋग्वेद है। उस प्राचीनतम ज्ञानकोष में इय विश्व को व्यक्त और अव्यक्त दो भागों में बांटा गया है। व्यक्त बड़ा सरल हैं, जो प्रकट है, वह व्यक्त है। जो प्रत्यक्ष नहीं वह अव्यक्त है। वैदिक ऋषि गहन विचार कर रहे थे। प्रयत्क्ष जगत दिखायी पड़ता है। नक्षत्र दिखायी पड़ते हैं। मनुष्य दिखायी पड़ते हैं। नदी पर्वत व प्रकृक्ति के तमाम रूप दिखायी पड़ते हैं। इनके पीछे क्या है? क्या रूप के पीछे कोई अरूप की भी सत्ता है? एक व्यक्त भाग दिखाई पड़ता है लेकिन अव्यक्त भाग, नहीं दिखाई पड़ता है। पूर्वज इन दोनों को जानना चाहते थे। ऋग्वेद से लेकर अब तक पाँच हजार साल से ज्यादा का फासला विश्व मानवता ने तय किया है। और इस यात्रा में तमाम अव्यक्त भाग, अप्रकट भाग जान लिया गया है। पहले अणु माना गया था कि सबसे छोटा है। उसके बाद परमाणु माना गया। उसके बाद उसके भीतर की यात्रा हुई। इलेकट्रान, प्रोट्यून, न्यूट्यून माना गया। फिर तरंगे। भौतिक विज्ञान की कथा लम्बी गाथा है।

हमारे राष्ट्र जीवन में व्यक्ति निर्माण पर जोर था। अनेक वैज्ञानिक प्रश्न भी थे। क्या कोई एक तत्व है, जिससे सबका विकास हुआ? अथवा कई तत्व है, जिनके मिलने से सबका विकास हुआ? क्या इस जगत को किसी ने क्रिएट किया है? क्रिएटर सृष्टा कौन है? अगर सृष्टा ने क्रिएट नहीं किया तो जगत कैसे बना? क्या शून्य से क्रिएट किया, शून्य से क्रिएशन होता नहीं। क्रिएशन के लिए पहले कोई मैटीरियल होना चाहिए। ऐसे तमाम प्रश्न भारत के मन को मथते रहे हैं। इसी में शिक्षा का जन्म हुआ। संसार को जानना, जाने हुए को बताना, जो नहीं जाना गया है उसको और जानने का प्रयास करना शिक्षा है। हमारे दर्शन में, हमारी संस्कृति सभ्यता में, हमारे ज्ञान में, सब तरफ जिज्ञासु बेचैनी की धारा है। क्या कारण है कि भारत का सारा ज्ञान प्रश्नोत्तरी में ही है। यह प्रश्न भारतीय संस्कृति का मूल धारक है।

वामपंथी मानते हैं कि सभ्यता का विकास अतिरिक्त उत्पादन से हुआ। मनुष्य के पास अपने खाने खरचने से ज्यादा उपज होने लगी। अवकाश भोगी वर्ग का उदय हुआ। उन लोगों ने सभ्यता और संस्कृति दर्शन का विकास किया। लेकिन ऐसा सही नहीं है। ऋग्वेद का कवि ऋषि हल जोत रहा है। वह जानना चाहता है कि पहले सत्य आया या असत्य आया। तब अंधकार था। दिवस नहीं था। समय नहीं था। ऐसे जटिल प्रश्न कर रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और शिक्षा का जन्म, जिज्ञासा से हुआ। अतिरिक्त उत्पादन से नहीं।

अंग्रेजी राज में दो बार अंग्रेजों ने पूरे देश का शिक्षा सर्वेक्षण कराया। वह रिपोर्ट दिल्ली के संग्रहालय में भी मौजूद है। गाँधीवादी विचारक श्री धर्मपाल जी ने रिपोर्ट के आधार पर एक सुन्दर किताब लिखी है ‘द ब्यूटीफुल ट्री‘। उसे पढ़ना चाहिए। अंग्रेजों को यह पता चला कि इस देश में गांव-गांव स्कूल है। गणित भी पढाई जा रही है। सरकारी स्कूल ही नहीं है। 10-25 लोग इकट्ठा हो गए हैं, एक आचार्य-दो आचार्य हैं। गणित भी पढ़ाई जा रही है। दर्शन भी पढ़ाया जा रहा है। वे इस बात को लेकर बड़े भौचक थे। क्यों कि यहाँ सत्ता में आने के बाद और सत्ता में आने से पहले भी उनके कट्टरपंथी तत्वों का उद्देश्य ईसाई धर्मान्तरण था। उन्हें लगा यहां दर्शन पढ़ाया जा रहा है। दर्शन के साथ हमेशा खतरा रहता है। दर्शन का विद्यार्थी पहले ही झटके से अपनी आस्था खो बैठता है। दर्शन मजेदार है। यह दार्शनिक मजा देता है। दर्शन तर्क-प्रतितर्क की यात्रा है। जिज्ञासा बढ़ती है। बेचैनी बढ़ती है। मनुष्य को व्याकुल करती है। आस्थायें डममगाने लगती हैं। आस्था का सिंहासन डोलने लगता है। मेरे साथ ऐसा अक्सर होता है। प्रतिदिन होता है। अंग्रेजों को लगा होगा कि यहां विद्यालयों में पहले से ही दर्शन तत्व ज्ञान पढ़ाया जा रहा है। यह खतरनाक मामला है।

शिक्षा प्रमाणिक मनुष्य गढ़ने की विधा है। शिक्षा अभ्युदय का संधान है। इसी परम्परा को देखते हुए तमाम लोग शिक्षा देने, छोटे-छोटे स्कूल चलाने, स्कूलों का खर्च स्वयं उठाने अथवा स्कूलों के खर्च के लिए आम जनता में जाकर धन संग्रह करने, जैसे प्रयास करते देखे जाते हैं। हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता...

स्वयं सहायता समूहों की दीदियां स्थापित कर रही नित नये आयाम- केशव प्रसाद मौर्य

गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं माला, मेहनत और दूरदर्शिता से बढ़ाई परिवार की आय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आमदनी में न केवल इजाफा हो रहा है बल्कि नित नये आयाम...

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र...

‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 29 नवम्बर (रविवार) को प्रदेशभर में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.