TN

TotaRam News

What's Hot

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

Table of Content

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश

देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 प्राप्त करने और उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि की स्थिति की जानकारी ली। अभियान में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसी उत्साह, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रखा जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 30 नवंबर को भी विशेष अभियान के तहत जनपद में 30 हजार फॉर्म-6 प्राप्त करने एवं उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राप्त फॉर्मों की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने तथा किसी भी फॉर्म को लंबित न रखने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक प्राप्त फॉर्म-6 की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यों को पूरी गंभीरता से संपादित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना अभियान की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मंडल बूथ एवं पिंक बूथ बनाए जाने के लिए उपयुक्त बूथों का चयन समय से सुनिश्चित कर लें, ताकि इनके गठन की आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय से अभियान को सफल बनाया जा सकता है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंहा सहित जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता...

स्वयं सहायता समूहों की दीदियां स्थापित कर रही नित नये आयाम- केशव प्रसाद मौर्य

गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं माला, मेहनत और दूरदर्शिता से बढ़ाई परिवार की आय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आमदनी में न केवल इजाफा हो रहा है बल्कि नित नये आयाम...

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र...

‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 29 नवम्बर (रविवार) को प्रदेशभर में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.