TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ खादी महोत्सव 2026 में 61.24 लाख रुपये की बिक्री, 150 से अधिक स्टॉल पर उमड़े खरीदार

Table of Content

खादी के कपड़ों, भदोही के कार्पेट और मिट्टी के उत्पादों की खूब हो रही खरीदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में “धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति” की थीम पर आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘खादी महोत्सव-2026’ में बिक्री ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। आगामी 06 दिसम्बर 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में रविवार का अवकाश होने के कारण खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते प्रदर्शनी में अब तक लगभग ₹61.24 लाख की बिक्री दर्ज की जा चुकी है।

खादी की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रदर्शित करने तथा खादी उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा 150 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। रविवार को प्रदर्शनी में आगंतुकों का निरंतर आना जारी रहा और लोग स्टालों पर अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी करते नजर आए। महोत्सव में स्वराज आश्रम कानपुर द्वारा निर्मित खादी के विभिन्न प्रकार के वस्त्रों जैसे कुर्ता-पायजामा, सदरी और कोट के साथ-साथ भदोही के कार्पेट की लोगों में काफी मांग रही। इसके अतिरिक्त मिट्टी से बने विभिन्न प्रकार के कलात्मक बर्तनों एवं खिलौनों ने भी आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। उत्पादों की अच्छी बिक्री होने से दूर-दराज से आए उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में आयोजित ‘किड्स फैशन शो’ में पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर बच्चों ने बिखेरा जलवा

बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर ने बताया कि उद्यमियों एवं आगंतुकों की मांग को देखते हुए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘खादी महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खादी को जन-जन तक पहुंचाना, ग्रामोद्योगी उत्पादों को प्रोत्साहन प्रदान करना, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बाजार उपलब्ध कराना तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।

महोत्सव के अंतर्गत रविवार को बच्चों के लिए ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर तथा सीनियर संवर्ग के बच्चों ने पोस्टर पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर संवर्ग में कुमारी जिनिशा सेन ने प्रथम, शिवांश यादव ने द्वितीय तथा प्रणव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर संवर्ग में कुमारी तृषा यादव ने प्रथम, कुमारी दिव्यांशी कश्यप ने द्वितीय तथा कुमारी अराधना ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी वी. के. श्रीवास्तव ने विजेता बच्चों को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य बच्चों को भी प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीप प्रकाश द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ‘किड्स फैशन शो’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने रैंप पर अपने अलग ही अंदाज में जलवा बिखेरा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता...

स्वयं सहायता समूहों की दीदियां स्थापित कर रही नित नये आयाम- केशव प्रसाद मौर्य

गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं माला, मेहनत और दूरदर्शिता से बढ़ाई परिवार की आय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आमदनी में न केवल इजाफा हो रहा है बल्कि नित नये आयाम...

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र...

‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 29 नवम्बर (रविवार) को प्रदेशभर में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.