TN

TotaRam News

What's Hot

ए.के. शर्मा ने मीरजापुर को दी 19 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Table of Content

चौबे घाट पर 3 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं

लखनऊ/मीरजापुर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज मीरजापुर भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मीरजापुर में नगर विकास विभाग की लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से मीरजापुर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, धार्मिक स्थलों के विकास तथा नगरीय अवस्थापना सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने चौबे घाट पर 3 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था की सौगात दी। इन कार्यों से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विद्युत शवदाह गृह के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

टांडा में कूड़ा निस्तारण परियोजना एवं विंध्याचल में उत्सव भवन का शिलान्यास

नगर विकास मंत्री ने टांडा में कूड़ा निस्तारण परियोजना एवं विंध्याचल में उत्सव भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कूड़ा निस्तारण परियोजना से नगर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, विंध्याचल में उत्सव भवन के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने विसुंदरपुर एवं फतहां में नवनिर्मित बारात घरों का भी लोकार्पण किया। इन बारात घरों के माध्यम से विशेषकर मध्यम एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ एवं सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होंगे।

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मीरजापुर जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले नगरों में विकास और आस्था के समन्वय से जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। जनहित के विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश सरकार जनविश्वास को और अधिक मजबूत कर रही है। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक सुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता...

स्वयं सहायता समूहों की दीदियां स्थापित कर रही नित नये आयाम- केशव प्रसाद मौर्य

गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं माला, मेहनत और दूरदर्शिता से बढ़ाई परिवार की आय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आमदनी में न केवल इजाफा हो रहा है बल्कि नित नये आयाम...

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र...

‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 29 नवम्बर (रविवार) को प्रदेशभर में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.