/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

Table of Content

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA की अगुवाई में चला। सुनसान मकान में सजी थी नकली ऑक्सीटोसिन की फैक्ट्री, FSDA ने रात भर चली कार्रवाई में किया खुलासा दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम मौहारी (जेहटा) में दो व्यक्तियों के अवैध ऑक्सीटोसिन का बड़े पैमाने पर निर्माण और आपूर्ति करने की बात विभाग के संज्ञान में आई थी।

इस सूचना पर FSDA और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक निर्जन स्थान पर बने आवासीय मकान पर छापा मारा। मकान के पीछे एक पिकअप वाहन (UP32YN6383) खड़ा मिला, जिसमें दो व्यक्ति बोरियां लोड कर रहे थे। मकान के भीतर लोहे के दरवाजे के पीछे बने कक्ष में बड़ी मात्रा में भरी हुई बोरियां, जमीन पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलें और ऑक्सीटोसिन तैयार करने व पैक करने का पूरा सेटअप मिला।

₹2.05 करोड़ का माल जब्त, 3,700 बोतलें, 1.77 लाख से अधिक एम्प्यूल और फैक्ट्री का पूरा सेटअप बरामद

छापेमारी में कुल 37 बोरियों में रखी लगभग 3,700 प्लास्टिक बोतलें (प्रत्येक लगभग 200 उस) ऑक्सीटोसिन से भरी हुई मिलीं। इसके अलावा कुल 1,77,800 प्लास्टिक एम्प्यूल (प्रत्येक लगभग 2 उस) बरामद हुए, जो 1,500 एल्युमिनियम फॉयल पैकिंग में रखे थे। इनमें 150,000 एम्प्यूल कार्टनों में रखी फॉयल पैकिंग में, 24,000 एम्प्यूल नीले डिब्बों में और 3,800 एम्प्यूल एक बोरी में रखे नीले डिब्बों में थे। साथ ही लगभग 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन एक प्लास्टिक गैलन में, बिना लेबल की 3 सिल्वर फॉयल पैकिंग में संदिग्ध ऑक्सीटोसिन पाउडर, 5-5 लीटर फिनायल के 12 कैन और 1-1 किलो के 36 पैकेट नमक बरामद हुए। निर्माण और पैकिंग सामग्री में लगभग 8,000 खाली बोतलें, नीले, सिल्वर, लाल, हरे, गोल्डन, पिंक और अन्य रंगों के लगभग 44,000 एल्युमिनियम ढक्कन, लगभग 5,000 ग्रे रंग के रबर कैप्स, रबर के हैंड ग्लव्स, सीलर मशीनें, प्लास्टिक का फिलिंग पाइप, चाकू, प्लास, हथौड़ी, छेनी, मग, छन्नी और 200-200 लीटर के तीन खाली ड्रम भी मिले। मौके से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।

जेल से छूटकर फिर वही काला कारोबार: मौके से दबोचे गए दो अभियुक्त

एफएसडीए और एसटीएफ टीम ने मौके से दो अभियुक्त गिरफ्तार किए। इनमें दिलदार और इरफान हैं। दोनों मूल रूप से ग्राम महिमाखेड़ा, थाना रहीमाबाद, लखनऊ के निवासी हैं और वर्तमान में कैटल कॉलोनी, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ में रह रहे थे।

बिहार से मंगाते थे पाउडर, घर में बनाते थे नकली ऑक्सीटोसिन: आरोपियों ने कबूला पूरा नेटवर्क

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑक्सीटोसिन पाउडर में नमक, पानी और फिनायल मिलाकर अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन तैयार करते थे, फिर उसकी पैकिंग कर बिक्री करते थे। इस काम में एक अन्य सहयोगी भी शामिल है, जिसके माध्यम से बिहार से ऑक्सीटोसिन पाउडर मंगाया जाता था, जबकि कुछ सामग्री गाजियाबाद से भी खरीदी जाती थी। तैयार माल की आपूर्ति भैंस पालकों और सब्जी विक्रेताओं को की जाती थी। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुके हैं और छूटने के बाद उन्होंने फिर यही काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यही उनकी आय का जरिया था। मौके पर इस्तेमाल हो रहा पिकअप वाहन भी उन्होंने इसी काम के लिए खरीदा था और इसी से माल की आपूर्ति करते थे।

पशुओं से सब्जियों तक पहुंचता नकली ऑक्सीटोसिन, आमजन की सेहत के लिए बड़ा खतरा

अवैध ऑक्सीटोसिन का प्रयोग पशुओं तथा सब्जियों और फलों पर किया जाता है, जिससे आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के नियम 105 के अन्तर्गत ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री केवल सिंगल यूनिट ब्लिस्टर पैक में ही प्राविधानित है। प्लास्टिक की बोतलों और एम्प्यूल में इसका निर्माण और विक्रय पूर्णतः अवैध है।

BNS की गंभीर धाराओं में दुबग्गा थाने में एफआईआर दर्ज, 9 नमूने जांच को भेजे; सप्लायरों और खरीदारों की तलाश जारी

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 319(2), 325, 280, 276 और 112 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थ्ैक्। के औषधि निरीक्षकों ने जांच और विश्लेषण के लिए बरामद सामग्री के 9 नमूने जांच के लिये भेजे हैं। अभियुक्तों को कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ताओं और तैयार माल के खरीदारों की पहचान के लिए जांच जारी है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.