/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

Table of Content

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोकनृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव परिसर लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया। द्वितीय दिवस के आयोजन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और प्रयागराज की समृद्ध लोककलाओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। प्रमुख आकर्षणों में राजस्थान का तेराताली, चकरी, किन्नोराटी एवं सोंगी दखोटा, चित्रकूट का जबरा, पश्चिम बंगाल का संथाली नृत्य, उत्तर प्रदेश का थारू नृत्य, करमा नृत्य एवं बुक्सा, उत्तराखंड का हारूल, ओडिशा का बोंडा, मध्य प्रदेश का भगोरिया तथा प्रयागराज का बीना वादन शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की विविध जनजातीय एवं लोक सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिला। कलाकारों की ऊर्जा, पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की विशिष्ट शैलियों ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन बना विशेष आकर्षण

द्वितीय दिवस का एक प्रमुख आकर्षण जनजातीय पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन रहा। इसमें विभिन्न जनजातीय समुदायों के पारंपरिक परिधानों, आभूषणों और सांस्कृतिक पहचान की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक पहनावे के माध्यम से जनजातीय जीवनशैली, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। इस विशेष आयोजन ने दर्शकों को देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों की विविध पहचान और पारंपरिक परिधानों से रूबरू कराया तथा खूब सराहना बटोरी।

विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर जे.पी. सिंह, सलाहकार, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश; मनोज कुमार वर्मा, अवर सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा राम प्रताप यादव, अनुभाग अधिकारी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। साथ ही अतुल द्विवेदी, निदेशक, जनजातीय संस्कृति संस्थान, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. प्रियंका शर्मा, उपनिदेशक, जनजाति विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की भी उपस्थिति रही।

जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की पहल

अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का उद्देश्य देश के जनजातीय समुदायों की कला, संस्कृति, परंपराओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान को व्यापक पहचान दिलाना तथा कलाकारों एवं शिल्पकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 का आयोजन 23 से 26 नवंबर तक यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। इस उत्सव में देश के 12 राज्यों की जनजातीय संस्कृति, लोककलाओं, पारंपरिक नृत्यों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। उत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनजातीय कला एवं शिल्प के विविध आकर्षण दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.