TN

TotaRam News

What's Hot

‘भारत पर्व’ में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पादों और लोककलाओं ने बटोरी सराहना

Table of Content

मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजनों ने मोहा मन

लखनऊ/एकता नगर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 से 15 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत से लेकर हस्तशिल्प और लोककलाओं तक की विविधता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक शिल्प, क्षेत्रीय खानपान और लोककलाओं की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। भारत पर्व प्रदेश की इस विविधता को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) जैसी योजनाओं और सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत करने के साथ उत्तर प्रदेश की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का काम कर रही है।

यूपी के ओडीओपी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन

भारत पर्व में लगाए गए उत्तर प्रदेश पर्यटन मंडप में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक सर्किट, ऐतिहासिक धरोहरों, कला, शिल्प और पर्यटन उत्सवों की जानकारी दी जा रही है। यहां पर्यटकों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों, बौद्ध सर्किट और विरासत स्थलों से जुड़ी प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें ब्रोशर, फोल्डर, पुस्तिकाएं और मानचित्र शामिल हैं, जिनके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग प्रदेश के पर्यटन स्थलों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

पर्यटन मंडप का प्रमुख आकर्षण ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के तहत प्रदेश के 6 जिलों के पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी रही। इसमें वाराणसी की बारीक जरी के काम वाली रेशमी वस्तुएं, मुरादाबाद के हस्तनिर्मित पीतल के कटोरे, फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की गणेश प्रतिमाएं, सहारनपुर की नक्काशीदार लकड़ी की गणेश प्रतिमाएं, अलीगढ़ के पीतल से बने गणेश प्रतिमाएं और गोरखपुर की टेराकोटा से बनी गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं। इन उत्पादों के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक कारीगरी, शिल्पकारों के हुनर और उनकी विशिष्ट पहचान को सामने रखा गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने प्रदेश के पारंपरिक खानपान को भी भारत पर्व का हिस्सा बनाया है। इसके लिए लगाए गए फूड कोर्ट में अवधी और बुंदेलखंडी व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिल रही है। यहां अवधी वेज बिरयानी और वेज शामी कबाब के साथ बुंदेलखंडी कढ़ी, बाजरे की रोटी, गुड़ की खीर, देसी छाछ और देसी आलू की सब्जी परोसी जा रही है। पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद, गुणवत्ता, प्रस्तुति और विविधता को आगंतुकों ने सराहा। महाराष्ट्र से आए पर्यटक आरव तांबे को खास तौर पर पारंपरिक सत्तू का शरबत, गुड़ की खीर और विशेष चाट पसंद आई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के व्यंजनों के अलग स्वाद की भी सराहना की।

भारत पर्व में यूपी की लोकसंस्कृति और पर्यटन का प्रदर्शन

प्रदेश की लोकसंस्कृति ने भी भारत पर्व में खास रंग भरा। सांस्कृतिक मंच पर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के प्रसिद्ध मयूर नृत्य और बुंदेलखंड के ऊर्जावान राई नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य लोककलाओं की प्रस्तुतियां भी हुईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, लयबद्ध नृत्य और लोकसंगीत ने दर्शकों को उत्तर प्रदेश की विविध लोकपरंपराओं से परिचित कराया। ब्रज की सांस्कृतिक छटा से लेकर बुंदेलखंड की लोक विरासत तक, इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध नृत्य और संगीत परंपरा की झलक देखने को मिली।

भारत पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश पर्यटन मंडप में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडप का दौरा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने उनका स्वागत किया और प्रदेश में पर्यटन के विकास तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत आपसी सहयोग की संभावनाओं की जानकारी दी। गुजरात सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. जयराम गामित ने भी उत्तर प्रदेश मंडप पहुंचकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि, पर्यटन का सीधा संबंध किसी क्षेत्र की संस्कृति, शिल्पकला, खानपान और परंपराओं से होता है। भारत पर्व में उत्तर प्रदेश की भागीदारी के माध्यम से इन सभी विशेषताओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रदेश के पर्यटन स्थलों, पारंपरिक उत्पादों, क्षेत्रीय व्यंजनों और लोककलाओं को प्रदर्शित करने का उद्देश्य लोगों के बीच उत्तर प्रदेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों से परिचित कराना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.