TN

TotaRam News

What's Hot

दूरसंचार विभाग ने आयोजित किया पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026

Table of Content

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुआ सम्मेलन

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026 का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दूरसंचार विभाग के सदस्य (वित्त) मनीष सिन्हा के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन से हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। दूरसंचार विभाग के सदस्य (वित्त), सलाहकार (टी), सलाहकार (ओ), उप महानिदेशक (समन्वय एवं प्रशासन), संयुक्त सचिव (प्रशासन), और सीजीसीए ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत किया गया।


सम्मेलन में हिंदी के प्रयोग और सरकारी कामकाज में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन

प्रथम सत्र में कुमार पाल शर्मा, डॉ. ओम निश्चल तथा राजेश श्रीवास्तव ने विचार-विमर्श में भाग लिया और राजभाषा हिंदी के प्रयोग, संवर्धन एवं समृद्धि के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय सत्र में राजभाषा हिंदी से संबंधित नीतियों, प्रावधानों एवं टूल्स पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें किरण भारद्वाज तथा सौरभ आर्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन में दूरसंचार विभाग तथा इसके संबद्ध, अधीनस्थ एवं स्वायत्त कार्यालयों के गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ गैर-सरकारी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विचार-विमर्श के दौरान सरकारी पत्राचार एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के कार्यान्वयन और उसके प्रगामी प्रयोग को सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचारों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान हेतु एक मंच उपलब्ध हुआ।


सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई

दूरसंचार विभाग के उप निदेशक (राजभाषा) कमल स्वरूप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। सहायक निदेशक (राजभाषा) हेमंत कुमार तथा विभाग के अन्य अधिकारियों ने सम्मेलन के आयोजन एवं इसके सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा संवैधानिक प्रावधानों तथा भारत के संविधान के अनुच्छेद 351 की भावना के अनुरूप हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से अखिल भारतीय एवं क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। राजभाषा संबंधी संसदीय समिति भी शासन एवं लोक प्रशासन में हिंदी के प्रयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए ऐसी पहलों पर बल देती है। इसी संदर्भ में, दूरसंचार विभाग ने राजभाषा संबंधी अपने प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन करके इस पहल को आगे बढ़ाया है और सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.