लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, दुबग्गा के जेहटा में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम-अतरौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान एस0बी0 सिंह, संजय सिंह, अफशेर, राम मिलन, ए0के0 कुशवाहा व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि कन्हैया कुमार व अन्य द्वारा दुबग्गा के जेहटा में जीवन रक्षा हॉस्पिटल के सामने लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण को प्रवर्तन टीम द्वारा सील कर दिया गया।
