/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में डेंगू के 25 नए मरीज मिले, 2,285 घरों में स्वास्थ्य टीमों ने किया सर्वे

Table of Content

फैजुल्लागंज और अलीगंज क्षेत्र में 27 टीमों ने चलाया स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान

लखनऊ। राजधानी में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार, 3 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने विभिन्न इलाकों में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। इस दौरान कुल 2,285 घरों की जांच की गई। वहीं, जिले में डेंगू के 25 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ के निर्देश पर यह अभियान नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के निर्देशन में संचालित किया गया। सर्वेक्षण में 27 टीमों के साथ एनएमए, बीएचडब्ल्यू और क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

स्वास्थ्य टीमों ने श्याम विहार, गाजीपुर, गौरभीट, भगवंतपुरम, हनुमंतपुरम, नया दाऊदनगर, पुराना दाऊदनगर, मामा कॉलोनी, संतकबीरनगर, मिल्लतनगर, कृष्णलोक नगर, नई बस्ती और लक्ष्मीनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जरूरतमंदों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जांच, दवाओं, क्लोरीन की गोलियों और ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। लोगों को साफ-सफाई और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।

छह क्षेत्रों में मिले डेंगू के नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 3 नवंबर को डेंगू के 25 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें चंदरनगर में सबसे अधिक 7 मरीज मिले। अलीगंज में 5, सरोजनीनगर में 4, इंदिरानगर में 4, सिल्वर जुबली क्षेत्र में 3 और रेडक्रॉस व एनके रोड क्षेत्र में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई।

मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 26 लोगों को दी चिकित्सा सुविधा

पवन विहार कॉलोनी में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 26 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से 108 रोगी वाहन की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह खाली करके उसकी सफाई और उसे सुखाने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए। पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें तथा पुराने टायर, कबाड़, नारियल के खोल और अनुपयोगी कंटेनरों में पानी इकट्ठा न होने दें। फूलदान और बर्ड बाथ का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें।

मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरी बांह के कपड़े पहनें। मच्छररोधी क्रीम का उपयोग भी किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह से ही उपचार कराने की अपील की है। मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.