TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. पद्मा गुरमेत को मिला वेलनेस विजनरी अवॉर्ड, सोवा-रिग्पा चिकित्सा में योगदान के लिए CSJMU कानपुर ने किया सम्मानित

Table of Content

पारंपरिक चिकित्सा में योगदान का सम्मान

कानपुर। राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर), लेह के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को पारंपरिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए वेलनेस विजनरी अवॉर्ड से नवाजा गया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय वेलनेस सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सतीश महाना ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के अग्रणी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान देशभर के कुल 42 प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. पद्मा गुरमेत ने विशिष्ट वक्ता के रूप में हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए सोवा-रिग्पा के महत्व विषय पर तकनीकी व्याख्यान दिया। उन्होंने विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में प्राचीन हिमालयी चिकित्सा पद्धति सोवा-रिग्पा की प्रासंगिकता और उत्‍कृष्‍टता का उल्‍लेख किया।


सोवा-रिग्पा चिकित्सा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. गुरमेत का योगदान

इस सम्मेलन से सोवा-रिग्पा चिकित्सा पद्धति और इसके समृद्ध पारंपरिक ज्ञान को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच मिला। इसमें भाग लेने वालों ने सोवा-रिग्पा के मूलभूत सिद्धांतों, अवधारणाओं एवं चिकित्सा पद्धति को समझने में गहरी रुचि दिखाई, जो पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के प्रति बढ़ती रुचि तथा समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाता है। डॉ. पद्मा गुरमेत को दिया गया यह सम्मान सोवा-रिग्पा चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं इसे व्यापक पहचान दिलाने में उनके योगदान को रेखांकित करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.