/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Mission Karmayogi Award: उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान, CM योगी ने विभागों को किया सम्मानित

Table of Content

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा व महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी को मिला सम्मान

लखनऊ। ‘मिशन कर्मयोगी’ के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवकों के निरंतर क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) तथा भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग (CBC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला’ में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय रैंकिंग में राजस्थान ने दूसरा तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस गौरवमयी उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने सुशासन, आधुनिक प्रशासनिक दक्षता और कार्मिकों के सतत प्रशिक्षण में देश भर में अपनी अग्रणी भूमिका पुनः सिद्ध की है।


मिशन कर्मयोगी: यूपी के 19.23 लाख से अधिक कर्मचारी iGOT प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत, योगी ने विभागों को किया सम्मानित

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए संबंधित विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से उपाम के महानिदेशक एम. देवराज, निदेशक संजय कुमार तथा अपर निदेशक एवं नोडल अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री से यह सम्मान ग्रहण किया।

मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक क्षमता विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। केंद्र सरकार के ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ (iGOT Karmayogi) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश के 19.23 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी पंजीकृत हैं, जिनमें से 99 प्रतिशत से अधिक सक्रिय रूप से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त ‘उन्नति’ पहल के तहत राज्य के 350 से अधिक प्रशिक्षण संस्थानों का सफल पंजीकरण किया जा चुका है। प्रदेश में संचालित ‘साधना सप्ताह’, ‘निर्भय नेत्री’, ‘निर्भय चेतना’, ‘कौशल सेतु’ तथा ‘कौशल सारथी’ जैसी अभिनव पहलों ने लोक सेवकों को आधुनिक चुनौतियों के अनुकूल तैयार करने में प्रभावी भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यशाला में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मानित किया गया।

श्रेणी ‘क’ (Category A)

  • प्रथम पुरस्कार: गृह विभाग ने अकेले 1 करोड़ से अधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। विभाग की ओर से डीजी (ट्रेनिंग) राजीव अग्रवाल तथा डीआईजी देव रंजन वर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया।
  • द्वितीय पुरस्कार: बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रदान किया गया, जिसने शिक्षकों व विभागीय कार्मिकों के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक कोर्स पूरे किए। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) मोनिका रानी ने विभाग की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।

श्रेणी ‘ख’ (Category B):

  • प्रथम पुरस्कार: उच्च शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए प्रथम स्थान हासिल किया। अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
  • द्वितीय पुरस्कार: अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग को प्रदान किया गया, जिसे अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने ग्रहण किया।

श्रेणी ‘ग’ (Category C):

  • प्रथम पुरस्कार: हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने अपने संवर्ग में बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने यह सम्मान ग्रहण किया।
  • द्वितीय पुरस्कार: प्रशासनिक सुधार विभाग को मिला, जिसे सचिव भूपेंद्र चौधरी ने प्राप्त किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.