/ Oct 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

Table of Content

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला

लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने वाली फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर परिस्थितियां पाए जाने पर दोनों फर्मों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

कानपुर की मेसर्स केएसबी लाइफ केयर्स, श्रीनगर, पहाड़पुर बिंगनवा का निरीक्षण मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर गैर-अनुपालन पाए जाने पर जनहित में प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र किए गए और सीजर की कार्रवाई भी की गई। सचल दल ने फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है।


ग्रेटर नोएडा की हेल्थ सप्लीमेंट कंपनी में बैच रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट नहीं मिली, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा की मेसर्स उर्मीलाइफ साइंस, साइट-V, कासना औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहां भी निरीक्षण के दौरान गंभीर परिस्थितियां सामने आईं। मौके पर प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र करने के साथ सीजर की कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म में न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना किया जा रहा था। इन उत्पादों में प्रयुक्त सामग्री के विश्लेषण प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे।

इसके अतिरिक्त, खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा तैयार उत्पादों की जांच रिपोर्ट और बैच रिलीज से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। खाद्य कारोबारकर्ता ने NABL प्रयोगशाला से विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त किए बिना ही तैयार उत्पाद संबंधित री-लेबलर को दे दिए थे। इस स्थिति को अत्यंत गंभीर गैर-अनुपालन की श्रेणी में पाया गया।

निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, पैकेजिंग और लेबलिंग से संबंधित कई अन्य विसंगतियां भी पाई गईं। निरीक्षण दल ने अपनी रिपोर्ट में फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य कारोबार में निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.