TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

Table of Content

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा की इस घड़ी में नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रभारी मंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पिछले 16 दिनों से लगातार मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम की टीम तथा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सक्रियता से जलभराव, सड़क एवं पेयजल संबंधी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है।

सुरेश कुमार खन्ना ने प्रभावित परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं राशन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान, कीटनाशक छिड़काव एवं फॉगिंग पर जोर दिया। उन्होंने राहत कार्यों में सीएसआर के माध्यम से सहयोग कर रहे संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से पूरी तरह पानी निकलने में लगभग तीन से चार दिन लगने का अनुमान है। इसके बाद भी अगले 10 से 12 दिनों तक राहत, स्वच्छता एवं पुनर्वास अभियान जारी रहेगा, ताकि जनजीवन शीघ्र सामान्य हो सके। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर नागरिकों का हाल जाना है और राहत का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक शासन-प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.