TN

TotaRam News

What's Hot

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Table of Content

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) एवं पुर्नव्यवस्थापन (Rearrangement) की प्रक्रिया 02 नवम्बर, 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवम्बर, 2026 को एकीकृत मसौदा मतदाता सूची (Draft Roll) को प्रकाशित किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा।

फॉर्म-6 से नए मतदाताओं का पंजीकरण, बूथ पर 1,200 से अधिक वोटर नहीं रखने की तैयारी

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए, नाम सम्मिलित किए जाने पर आपत्ति अथवा नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा निवास परिवर्तन, प्रविष्टियों में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के प्रतिस्थापन एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। पात्र नागरिक इन फॉर्मों को ऑफलाइन भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को प्राप्त करा सकते हैं अथवा ऑनलाइन Voter Service Portal (https://voters.eci.gov.in) या ECINET ऐप के माध्यम से भी भर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण के अंतर्गत ऐसे पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, साथ ही वे युवा जो 01 जनवरी, 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हैं। इसके अतिरिक्त, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2027 को अर्हता तिथि के आधार पर पात्र होने वाले भावी मतदाताओं से भी अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन अग्रिम आवेदनों का निस्तारण संबंधित अर्हता तिथि की तिमाही में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सामान्यतः किसी भी मतदेय स्थल पर 1,200 से अधिक मतदाता न हों। नए मतदेय स्थलों के निर्धारण एवं मौजूदा मतदेय स्थलों के पुर्नव्यस्थापन में भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की सुविधा, परिवार के सदस्यों के नाम एक ही अनुभाग में रखने तथा मतदेय स्थल तक पहुंचने मैं होने वाली असुविधा को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मतदेय स्थलों की सीमाओं में स्पष्टता तथा भवनों की उपयुक्तता भी सुनिश्चित की जाएगी।

बूथ लेवल एजेंटों को प्रतिदिन 10 फॉर्म जमा करने की अनुमति, गलत घोषणा पर होगी कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दिशा-निर्देशों एवं नियमों के संबंध में अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त मतदेय स्थलों के सम्भाजन, आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति अवधि के प्रारम्भ तथा अन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय भी राजनैतिक दलों के साथ जिला स्तर पर बैठकें आहूत की जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से यह सुनिश्चित कर लें की उनके द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति कर ली गयी है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा संबंधित बूथ लेवल एजेण्ट को भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त समस्त फार्मों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी। आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्ट को दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिकतम 10 फार्म (फार्म-6/7/8) प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारी को दिया जाना अनुमन्य किया गया है। यदि बूथ लेवल एजेन्ट द्वारा सम्पूर्ण दावा एवं आपत्ति अवधि में 30 फार्म से अधिक फार्म जमा किये जाते है, तो इसका पुनः सत्यापन स्वयं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश दिनांक 09.10.2026 के क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 में उल्लिखित प्राविधानों के क्रम में फार्म-7 में मिथ्या घोषणा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।

बैठक में समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस), कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (एम), बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.