TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के बड़ी काली मंदिर में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की पूजा, मिशन शक्ति कार्यक्रमों का शुभारंभ

Table of Content

मंदिर के निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरे हों: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को प्रातः चौक स्थित बड़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। संस्कृति विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के चिन्हित शक्तिपीठों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसका शुभारम्भ मा0 मंत्री जी ने बड़ी काली मंदिर चौक से प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा स्वावलम्बन का संदेश देकर किया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाये। उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठों पर शक्ति आराधना के अंतर्गत 17, 18 एवं 19 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के 26 चयनित शक्तिपीठों, देवी मंदिरों में देवीगीत गायन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन का संदेश दिया जायेगा।

पर्यटन मंत्री ने इस अवसर पर मीडिया बन्धुओं से संवाद करते हुए कहा कि विपक्ष इधर-उधर का मुद्दा न उठाकर जनसेवा की भावना से और संयम के साथ कार्य करें। प्रदेश सरकार अपना कार्य कर रही है। उन्होंने इस मौके पर काली मंदिर के प्रांगण में विभाग द्वारा 2.27 करोड़ रूपये की लागत से कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने मंदिर की परिसर में कराये जा रहे कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य में अधोमानक सामग्री का उपयोग एवं विलम्ब पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर महंत स्वामी विवेकानंद, शुभम पाण्डेय पुजारी, उमेश पाटिल पार्षद अनुराग मिश्रा, अवधेन्द्र पाण्डेय, डा0 वीरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव, सहायक निदेशक संस्कृति रेनूरंग भारती तथा ए0पी0 सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.