TN

TotaRam News

What's Hot

ओम प्रकाश राजभर ने की पंचायती राज विभाग की समीक्षा, हैंडपंप मरम्मत और ग्रामीण योजनाओं पर जोर

Table of Content

डिजिटल लाइब्रेरी और मुख्यमंत्री ग्राम सौर ऊर्जा योजनाओं को गति देने पर जोर

लखनऊ। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में स्थापित हैंडपंपों की मरम्मत, उनके भौतिक सत्यापन, जियो टैगिंग और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हैंडपंपों की मरम्मत और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ग्राम पंचायतों में स्थापित हैंडपंपों की स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए हैंडपंपों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और उनकी वास्तविक स्थिति के आधार पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव की कार्रवाई की जाए। उन्होंने हैंडपंपों की जियो टैगिंग के माध्यम से उनकी स्थिति का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक परीक्षण कराने पर भी जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्यों एवं आईईसी गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई। मंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा निर्धारित कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया।

डिजिटल लाइब्रेरी और मुख्यमंत्री ग्राम सौर ऊर्जा योजना की प्रगति पर चर्चा

समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं उनके संचालन से संबंधित प्रगति की भी जानकारी ली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना के कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्राम सौर ऊर्जा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री र ने संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत सहायकों की मांगों और आधार सेवा प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श

बैठक में पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही आधार सेवा प्रस्ताव के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हुआ। मंत्री जी ने विभागीय योजनाओं एवं प्रस्तावों से संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ आगे की कार्यवाही पर चर्चा की। बैठक में प्रमुख सचिव रविंद्र, विशेष सचिव सहित पंचायती राज विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.