TN

TotaRam News

What's Hot

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026: लखनऊ की एवरेडी इंडस्ट्रीज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Table of Content

OCD, सिजोफ्रेनिया, तनाव, अवसाद और एंग्जायटी के लक्षणों व उपचार की दी गई जानकारी

लखनऊ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को एवरेडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव ने की।

डॉ. श्रीवास्तव ने OCD (Obsessive-Compulsive Disorder) सिजोफ्रेनिया, मैनिया, कन्वर्जन डिसऑर्डर तथा आत्महत्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों, उनकी पहचान और उपचार के बारे में बताया। साथ ही, समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

तनाव, अवसाद और एंग्जायटी से बचाव के लिए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण ने बताया कि हर साल 10 अक्टूबर को लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को मिले आवाज़, असल बदलाव की हो शुरुआत” (Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change) है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ चुके लोगों के अनुभवों को सुनना और उनकी राय को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, नीतियों तथा निर्णयों में शामिल करना है।

डॉ. निर्वाण ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, पैसा कमाने और दूसरों से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा तथा काम का अत्यधिक दबाव न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसके कारण तनाव, अवसाद और एंग्जायटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्वयं के, परिवार के किसी सदस्य या आसपास के किसी व्यक्ति के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी शारीरिक बीमारियों की तरह ही हैं, जिनके लिए समय पर सहायता और उपचार जरूरी है।

उन्होंने फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव के दौरान होने वाले लक्षणों, जैसे अत्यधिक घबराहट, बेचैनी, अधिक पसीना आना, हथेलियों में पसीना आना तथा माथे में खिंचाव और भारीपन महसूस होने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, तनाव के लक्षणों को पहचानने और आवश्यकता पड़ने पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में फैक्ट्री के 62 अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से डॉ. रजनीगंधा, गरिमा सिंह, रवि द्विवेदी, संतोष पाल और आदेश पांडे उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.