TN

TotaRam News

What's Hot

TB Free India Campaign: लखनऊ में JOSH Team का शुभारंभ, NCC कैडेट और MY Bharat Volunteers करेंगे टीबी जागरूकता

Table of Content

युवाओं की भागीदारी से टीबी के खिलाफ बढ़ेगा जागरूकता और जनसंपर्क अभियान

लखनऊ। प्रदेश में टीबी उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘टीबी मुक्त भारत अभियान–JOSH (Joint Squad for Health) टीम’ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। केंद्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के कर्मचारी जुड़े।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। भारत सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान को सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी से आगे बढ़ा रही है और इसमें जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। JOSH टीमों के माध्यम से युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। एनसीसी कैडेट और माई भारत स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करेंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और जरूरतमंद लोगों को जांच एवं उपचार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ब्लॉक-वार्ड स्तर पर बनेंगी JOSH टीमें, युवाओं को मिला प्रमाण पत्र

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि JOSH टीमों का गठन ब्लॉक और वार्ड स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 5 एनसीसी कैडेट और 5 माई भारत स्वयंसेवक शामिल होंगे। ये युवा अपने क्षेत्र में टीबी के लक्षणों, जांच और इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही, समुदाय के बीच नियमित संपर्क बनाए रखते हुए टीबी से जुड़े अभियान में जमीनी स्तर पर सहयोग करेंगे। यह पहल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने में मदद करेगी।

कार्यक्रम के दौरान JOSH टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। टीम में 10 एनसीसी कैडेट और 8 माई भारत के स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त जनपद बनाने की शपथ ली। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला पंचायती राज अधिकारी, एनसीसी प्रभारी, सहयोगी संस्थाओं ममता, एचएलएफपीपीटी, पावर विंग्स फाउंडेशन, स्वयंसिद्धा, मारवा फाउंडेशन, निक्षय मित्र प्रदीप गंगवार तथा ऑल इंडिया पयामे इंसानियत के प्रतिनिधि और 10 टीबी चैम्पियन मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.