TN

TotaRam News

What's Hot

Red Run Uttar Pradesh 2026: BBAU Lucknow में HIV/AIDS जागरूकता के लिए राज्यस्तरीय मैराथन

Table of Content

कार्यक्रम में प्रदेश के 70 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ। भारत सरकार के “youth fest” कार्यक्रम के तहत बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय के परिसर में राज्यस्तरीय मैराथन ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं के साथ आमजन में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल उपस्थित रहे।

BBAU VC प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया मैराथन का शुभारंभ

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं आईएएस अधिकारी अमृता सोनी के दिशानिर्देशन में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी एवं दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध एथलीट अंजली चौरसिया, सेवानिवृत्त हॉकी खिलाड़ी प्रवीण सिंह, 6 बार के नेशनल चौंपियन एवं प्रसिद्ध एथलीट भुवन सिंह उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम संयोजक प्रो. पवन कुमार चौरसिया ने अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा फ्लैग ऑफ एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुई।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी एवं दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 के आयोजन के उद्देश्यों, युवाओं की सहभागिता तथा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

70 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 10 और 5 किमी दौड़ में विजेताओं का दबदबा

रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 में प्रदेश के सभी 70 जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने जिलों में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के बाद राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 18 मंडलों की एड्स सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों को मेडल, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति, मीडिया, स्वयंसेवकों एवं प्रायोजकों के प्रतिनिधियों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गये।

रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 के अंतर्गत आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में वाराणसी की सोनी देवी ने प्रथम, वाराणसी की ही लक्ष्मी ने द्वितीय तथा अर्चना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बरेली की सोनी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में देवरिया के अभिषेक वर्मा ने प्रथम, मऊ के विद्यसागर ने द्वितीय तथा वाराणसी के आयुष पाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अलीगढ़ के सुनील कुमार को पुरुष वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मैराथन में 05 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी की संजना देवी ने प्रथम, राजनीति विज्ञान विभाग की बिनता देवी ने द्वितीय, यूआईईटी की भूमिका बंजारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रज्ञा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। पुरुष वर्ग में एसवीएम के रजनीश कुमार ने प्रथम, बीबीडी लखनऊ के रवि यादव ने द्वितीय तथा इसी विश्वविद्यालय के अतुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज के सावंत कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विजेताओं को मिले पदक और 12 हजार रुपये तक के पुरस्कार

उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण , रजत एवं कांस्य पदक एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रु0 12,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को रु0 10,000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को रु0 8,000 तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रु0 5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को जुंबा करवाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साथ ही बैंड की ओर से आयोजित संगीत प्रस्तुति ने आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। इसके अतिरिक्त आयोजन समिति की ओर से वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से पवन चंदेल, अतुल दीक्षित, नरेन्द्र सिंह एवं अजय शुक्ला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीबीएयू की ओर से प्रो. धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. राजश्री, डॉ. मनोज डडवाल, डॉ. रवि शंकर वर्मा, डॉ. सुदर्शन चक्रधारी, डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. मंगलदीप गुप्ता, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. नीतेश वर्मा, अन्य शिक्षक, प्रतिभागी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.