TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती नगर विस्तार में बाढ़ का पानी रोका, LDA ने गोमती नदी के बढ़े जलस्तर पर संभाला मोर्चा

Table of Content

LDA ने मिट्टी-बोल्डर से बनाए अस्थायी अवरोध; 24 घंटे निगरानी जारी

लखनऊ। गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 05 अक्टूबर से ही एहतियात के तौर पर अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित स्टाफ की 24×7 ड्यूटी लगाकर लगातार निगरानी की जा रही थी। 06 अक्टूबर को गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण इकाना स्टेडियम के पीछे से नदी का पानी गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर-7 की ओर प्रवाहित होने लगा। बढ़े हुए जलस्तर के कारण कुछ स्थानों से पानी ओवरफ्लो होकर योजना क्षेत्र में प्रवेश कर गया, जिसके परिणामस्वरूप इकाना स्टेडियम के सामने एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई।

योजना क्षेत्र में पानी के प्रवेश की सूचना निगरानी टीम द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एलडीए के अधिकारियों एवं अभियंताओं की अतिरिक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की तथा लगभग 02:30 घंटे के भीतर पानी के प्रवाह को नियंत्रित कर स्थिति पर काबू पा लिया।

मुख्य कार्रवाई: गोमती नदी का पानी रोकने के लिए LDA ने उठाए ये कदम

  1. इकाना स्टेडियम के पीछे जल प्रवेश बिंदु को तत्काल बंद किया गया। जिस स्थान से गोमती नदी का पानी योजना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, वहां बोल्डर एवं मिट्टी डालकर मजबूत अस्थायी अवरोध (Blockade) तैयार किया गया। इसके निर्माण के बाद योजना क्षेत्र में नदी के पानी का नया प्रवाह बंद हो गया। इसके पश्चात जलस्तर में लगभग 6 इंच की कमी दर्ज की गई तथा स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
  2. सेक्टर-7 में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त अवरोध बनाए गए। सेक्टर-7 की सड़कों एवं अन्य संभावित जल प्रवेश स्थलों पर मिट्टी डालकर अतिरिक्त अवरोध तैयार किए गए हैं, जिससे गोमती नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण किसी अन्य स्थान से पानी योजना क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

वर्तमान में गोमती नदी से योजना क्षेत्र में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया है तथा जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। गोमती नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित स्टाफ की 24 घंटे निरंतर ड्यूटी जारी रखी गई है।

एलडीए की टीम द्वारा गोमती नदी के जलस्तर एवं गोमती नगर विस्तार के संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त सुरक्षात्मक एवं जल-नियंत्रण उपाय किए जाएंगे, ताकि योजना क्षेत्र में जल प्रवेश एवं जलभराव की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखा जा सके।

जलभराव की सूचना के लिए हेल्पलाइन

इकाना स्टेडियम के पास जलभराव को नियंत्रित किया गया है। उक्त क्षेत्र में जलभराव से संबंधित समस्या के दृष्टिगत एलडीए के सहायक अभियंता राहुल वर्मा के मोबाइल नंबर – 9918006069 पर सूचना उपलब्ध कराएं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.