TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दीपावली से पहले होगा शुरू, ग्रीन कॉरिडोर से डालीगंज-पक्का पुल सफर आसान

Table of Content

1.1 किलोमीटर लंबा यह 2-लेन फ्लाईओवर जमीन से 25 मीटर की ऊंचाई पर बना है

लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बन रहा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर इस दीपावली से पहले चालू हो जाएगा। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज 02 मिनट में पूरा होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए उन्होंने टीले वाली मस्जिद के पास इंटीग्रेटेड रोटरी बनाने के निर्देश दिये हैं।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के मध्य बना यह 2-लेन फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई लगभग 25 मीटर है। फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है और मौके पर डामरीकरण एवं स्ट्रीट लाइट्स का कार्य करवाया जा रहा है। अक्टूबर माह के अंत तक समस्त अवशेष कार्य पूर्ण कराकर इसे दीपावली से पहले चालू करने की योजना है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक सीधा आवागमन सुनिश्चित होगा और पुराने लखनऊ की लगभग 10 लाख की आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा। निरीक्षण में पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

इंटीग्रेटेड रोटरी से दौड़ेगा ट्रैफिक

फ्लाईओवर पर चढ़ने व उतरने वाले ट्रैफिक को सुरक्षित और सुगम रास्ता देने के लिए इंटीग्रेटेड रोटरी बनायी जाएगी। इसके अंतर्गत टीले वाली मस्जिद के पास एक नयी रोटरी बनेगी। वहीं, मरी माता मंदिर के पास पूर्व निर्मित रोटरी को री-मॉडल करके वाहनों के लिए 4-लेन पैसेज तैयार किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आई0आई0टी0 बी0एच0यू0 व वी0एन0आई0टी0 नागपुर की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराकर इंटीग्रेटेड रोटरी की ड्राइंग तैयार करायी गयी है।

पक्का पुल बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सेतु निगम द्वारा पक्का पुल के पास गोमती नदी पर नया ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज के बनकर चालू होने के बाद पक्का पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पक्का पुल को पैदल यात्रियों के लिए पेडेस्ट्रियन ब्रिज के रूप में उपयोग में लाने का प्रस्ताव है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.