TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में एपेक्स गोयल हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ‘दवा से पहले सलाह’ अभियान

Table of Content

135 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ

लखनऊ। एपेक्स गोयल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आज राज्य सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में ‘एपेक्स चिकित्सक—दवा से पहले सलाह’ अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर आयोग के उप सचिव डॉ. तेजस्कर पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित शिविर में आयोग के 135 सदस्यों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जाँच तथा चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। प्रतिभागियों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सलाह लेने और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा मिली।

शिविर में डॉ. एस.एन.एस. यादव, वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ; डॉ. प्रदीप यादव, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन; तथा डॉ. गौरव मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शदाता अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ने निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ किडनी, हड्डियों एवं जोड़ों तथा मस्तिष्क, रीढ़ और तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराई गई।

‘दवा से पहले सलाह’ अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने से बचने, योग्य चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करने तथा आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य जाँच कराने के प्रति जागरूक करना है। शिविर के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर रोगों की पहचान और उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया गया। एपेक्स गोयल हॉस्पिटल की मार्केटिंग प्रमुख सुश्री रितिका उपाध्याय ने कहा कि ‘दवा से पहले सलाह’ पहल लोगों को सही स्वास्थ्य निर्णय लेने और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

आयोग परिसर में आयोजित यह शिविर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का अवसर प्रदान करने वाली उपयोगी पहल रहा। आयोजन ने निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाओं की सुलभता के साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.