TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU White Coat Ceremony 2026: MBBS-BDS नए छात्रों का इंडक्शन समारोह

Table of Content

नवप्रवेशित छात्रों को दिलाई गई महर्षि चरक शपथ

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एमबीबीएस और बीडीएस के 2026 बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को इंडक्शन एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत के साथ ही पेशे की जिम्मेदारियों और नैतिक मूल्यों से परिचित कराया गया।

कुलपति सोनिया नित्यानन्द ने छात्रों को अनुशासन और नैतिकता का दिया संदेश

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानन्द रहीं। उन्होंने नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और कौशल के साथ अनुशासन, समर्पण, नैतिकता तथा मानवीय संवेदनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के दौरान इन मूल्यों को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अधिष्ठाता-शैक्षणिक प्रो. वीरेन्द्र आतम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने KGMU की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम और विद्यार्थियों से अपेक्षित अनुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। समारोह के दौरान एमबीबीएस एवं बीडीएस के नए विद्यार्थियों को महर्षि चरक शपथ भी दिलाई गई।

व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा पेशे की गरिमा का बोध कराया गया। इस दौरान रोगियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और चिकित्सा नैतिकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

KGMU में नए MBBS-BDS छात्रों को चिकित्सा सेवा की शपथ

समारोह में प्रो. अंजू अग्रवाल, प्रति कुलपति प्रो. आर. ए. एस. कुशवाहा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रश्मि कुशवाहा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. नन्द लाल, कार्यवाहक अधिष्ठाता-दंत विज्ञान सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सौरभ कश्यप, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के जरिए नए विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा की यात्रा के साथ समाज और मरीजों के प्रति उनकी भविष्य की जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.