TN

TotaRam News

What's Hot

इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में आयोजित बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी कार्यशाला का के.के.वी. कॉलेज में हुआ समापन

Table of Content

23 विद्यार्थियों ने सीखी खगोलीय फोटोग्राफी की तकनीक

लखनऊ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ द्वारा बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पी.जी. कॉलेज (के.के.वी.), लखनऊ में 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी वर्कशॉप” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एस्ट्रोफोटोग्राफी की मूलभूत तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें खगोल विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

कार्यशाला में 23 मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एस्ट्रोफोटोग्राफी में उपयोग होने वाले उपकरणों, कैमरा तकनीक, आकाशीय पिंडों के चयन, फोटोग्राफी की प्रक्रिया तथा खगोलीय छवियों को बेहतर बनाने की तकनीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को खगोलीय पिंडों की तस्वीरें लेने के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं से भी परिचित कराया गया।

कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण सौरभ कुमार, उत्कर्ष मिश्रा, हुजैफा शकील, अनुराग अवस्थी एवं दीपशिखा द्वारा किया गया। उत्कर्ष मिश्रा एवं हुजैफा शकील ने एस्ट्रोफोटोग्राफर के रूप में विद्यार्थियों को एस्ट्रोफोटोग्राफी की तकनीकी जानकारी प्रदान की। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पी.जी. कॉलेज (के.के.वी.) की ओर से डॉ. शिवानी ने कार्यशाला के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निदेशक रमेश चंद्र ने कहा कि बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को खगोल विज्ञान और एस्ट्रोफोटोग्राफी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे तथा भविष्य में नए एस्ट्रोफोटोग्राफरों को तैयार करने में सहायक होंगे।

निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों एवं युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एस्ट्रोफोटोग्राफी से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी खगोल विज्ञान और आधुनिक तकनीकों से परिचित हो सकें और अगली बेसिक एस्ट्रोफोटोग्राफी कार्यशाला श्री जयनारायण पी.जी. कॉलेज (के.के.सी.), लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने एस्ट्रोफोटोग्राफी को विज्ञान, तकनीक और रचनात्मकता के संगम के रूप में अनुभव किया। विद्यार्थियों ने खगोलीय पिंडों की फोटोग्राफी की तकनीकों को सीखने में रुचि व्यक्त करते हुए भविष्य में खगोल विज्ञान एवं एस्ट्रोफोटोग्राफी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.