TN

TotaRam News

What's Hot

रामपुर खास की जीत से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक, जानिए आराधना मिश्रा मोना का सफर

Table of Content

2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की चुनौती

संजय मिश्र।

देवरिया। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन किया है। रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार निर्वाचित विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नई भूमिका में संगठन को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय करना प्रमुख चुनौती होगी। आराधना मिश्रा “मोना” को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किसान कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष देवरिया ,प्रताप नारायण दीक्षित ने दी शुभकामनाएं।

आराधना मिश्रा करीब 54 वर्ष की हैं और वर्ष 2014 में रामपुर खास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के जरिए उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी रामपुर खास से जीत दर्ज की। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने उन्हें विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया था। विधानसभा में कांग्रेस का पक्ष रखने वाली आराधना मिश्रा अब प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके सामने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। मोना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। प्रमोद तिवारी रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र का नौ बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और लंबे समय से इस क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

कौन हैं मोना मिश्रा – कांग्रेस का भरोसेमंद चेहरा

आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जन्म 20 अप्रैल 1974 को प्रयागराज में हुआ। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। 2014 के उपचुनाव में पहली बार रामपुर खास से विधायक बनीं और फिर 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। विधानसभा में वह कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी हैं और प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती हैं।

एक तीर से दो निशाने – महिला और ब्राह्मण समीकरण

पार्टी ने एक महिला और ब्राह्मण समाज से आने वाली नेता को आगे करके दोहरा संदेश दिया है। यूपी में करीब 12% ब्राह्मण वोट और आधी आबादी के रूप में महिला वोट बैंक – दोनों को साधने की यह कोशिश कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक जमीन तैयार कर सकती है। साथ में इमरान मसूद, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को टीम में जोड़कर ब्राह्मण-मुस्लिम-पिछड़ा-दलित का संतुलित समीकरण भी बनाया गया है।

सबसे बड़ी चुनौती, सबसे बड़ा अवसर

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को बूथ स्तर तक फिर से मजबूत करने, पुराने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करने और जनता के बीच मौजूदगी को प्रभावी बनाने की है। और यहीं मोना मिश्रा के सामने सबसे बड़ा अवसर भी है। हारी हुई नहीं, जीती हुई सीट से आने वाली नेता होने से कार्यकर्ताओं में उनका भरोसा ज्यादा है। अगर वे पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नए चेहरों को जोड़ने और विशेषकर महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में सफल रहती हैं, तो कांग्रेस के लिए 2027 से पहले संगठन खड़ा हो सकता है।

अग्नि परीक्षा होगी 2027

आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने को पार्टी में महिला नेतृत्व को प्रमुखता देने के कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में मोना की सक्रिय भागीदारी रही थी। पार्टी संगठन में वह लंबे समय से महिला नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में शामिल रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की नई भूमिका में उनके सामने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ कई राजनीतिक चुनौतियां भी होंगी। महिला मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच मजबूत करना, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और कांग्रेस के मुद्दों को बूथ स्तर तक ले जाना उनके लिए महत्वपूर्ण कार्य होंगे। इन प्रयासों का आगामी चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह संगठन के कामकाज और चुनावी परिस्थितियों के साथ ही स्पष्ट होगा। फिलहाल प्रदेश में विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की मौजूदगी और संपर्क बढ़ाने पर कांग्रेस का जोर दिखाई दे रहा है।

हालांकि कांग्रेस के लिए यूपी में अपना खोया हुआ आधार वापस पाना आसान नहीं होगा। अब देखना होगा कि पिता की अजेय सियासी बिसात के सहारे राजनीति में पहचान बनाने वाली मोना, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कांग्रेस के लिए कितनी नई जमीन तैयार कर पाती हैं। यह नई जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी और उनके राजनीतिक सफर के लिए सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

6 thoughts on “रामपुर खास की जीत से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक, जानिए आराधना मिश्रा मोना का सफर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.