TN

TotaRam News

What's Hot

रबी फसलों की MSP वृद्धि पर कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Table of Content

कृषि मंत्री ने किसानों की ओर से PM मोदी को दिया धन्यवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपणन सत्र 2027-28 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के करोड़ों अन्नदाताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया गया यह निर्णय किसानों की आमदनी बढ़ाने, उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत कल्याणकारी कदम है।

कृषि मंत्री ने बताया कि विपणन सत्र 2027-28 के लिए अनिवार्य रबी फसलों के समर्थन मूल्य में की गई यह वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की उस घोषणा के पूर्णतः अनुरूप है, जिसमें उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित दरों में कुसुम के एमएसपी में सर्वाधिक 675 रुपये प्रति कुंतल की पूर्ण वृद्धि की गई है, जिससे इसका समर्थन मूल्य 7,215 रुपये प्रति कुंतल पहुंच गया है। इसके साथ ही तोरिया व सरसों में 413 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी कर नया मूल्य 6,613 रुपये, मसूर में 390 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर 7,390 रुपये, जौ में 136 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 2,286 रुपये, चना में 83 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 5,958 रुपये तथा गेहूं के समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 2,610 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

गेहूं पर 106% मार्जिन, दलहन-तिलहन को भी बढ़ावा

सूर्य प्रताप शाही ने रेखांकित किया कि लागत पर मिलने वाले मार्जिन के लिहाज से किसानों को गेहूं की उत्पादन लागत पर सर्वाधिक 106 प्रतिशत का सीधा मुनाफा मिलेगा, जबकि तोरिया व सरसों पर 96 प्रतिशत, मसूर पर 92 प्रतिशत, चना पर 59 प्रतिशत, जौ पर 58 प्रतिशत और कुसुम पर 50 प्रतिशत का मार्जिन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य में की गई इस उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी से उत्तर प्रदेश के किसानों को पारंपरिक खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ फसल विविधीकरण अपनाने का मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राज्य में तिलहन और दलहन का रकबा तथा उत्पादन दोनों तेजी से बढ़ेंगे।

कृषि मंत्री ने विगत वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 से 2025-26 के कालखंड में देश भर में गेहूं की खरीद बढ़कर 3,715 लाख मीट्रिक टन तक पहुंची है, जो कि वर्ष 2004-05 से 2013-14 की अवधि में हुई 2,254 लाख मीट्रिक टन की खरीद से कहीं अधिक है। इसी तरह छह प्रमुख रबी फसलों की कुल खरीद 2,302 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 3,921 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है। भुगतान के स्तर पर भी गेहूं उत्पादकों को 7.31 लाख करोड़ रुपये तथा छह रबी फसलों के उत्पादकों को कुल 8.36 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी राशि का पारदर्शी भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के निरंतर समन्वय से उत्तर प्रदेश के किसानों का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.