TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का स्थायी और बड़ा बाजार

Table of Content

गुणवत्ता, निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को मजबूत करने तथा प्रदेश के बुनकरों को उनके उत्पादों के लिए स्थायी एवं सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट, तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की खरीद एवं आपूर्ति की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 07 अगस्त 2026 को लोकभवन, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सहित सरकारी विभागों एवं शासकीय उपक्रमों में प्रमुख रूप से प्रयुक्त होने वाले बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सरकारी संस्थानों की आवश्यकताओं, उत्पादों की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों, मांग एवं आपूर्ति की प्रक्रिया तथा समयबद्ध क्रय व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में मंत्री राकेश सचान ने की प्रगति की समीक्षा

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य हथकरघा उत्पादों की सरकारी खरीद को केवल एक क्रय प्रक्रिया तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश के बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार, स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। सरकारी संस्थानों में प्रदेश के स्थानीय बुनकरों द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीद बढ़ने से बुनकरों के उत्पादों को बड़ा बाजार मिलेगा और बुनकरी क्षेत्र को नई गति प्राप्त होगी।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य संबंधित चिकित्सा संस्थानों में आवश्यकता के अनुसार बेडशीट, तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराए जाने वाले सभी उत्पाद निर्धारित विशिष्टियों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने चाहिए। इसके लिए गुणवत्ता परीक्षण, दर निर्धारण, मांग प्राप्त करने, क्रय आदेश जारी करने, भुगतान तथा समयबद्ध आपूर्ति की प्रक्रिया को स्पष्ट और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सरकारी संस्थानों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बुनकरों को नियमित बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

सरकारी खरीद से बढ़ेगी बुनकरों के उत्पादों की मांग और रोजगार

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बुनकर परिवार हथकरघा व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्हें सरकारी खरीद के माध्यम से सुनिश्चित बाजार उपलब्ध होने से उनके उत्पादों की मांग बढ़ेगी और रोजगार के अवसर मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अपने उत्पाद की सुनिश्चित बिक्री और बाजार मिलेगा तो परंपरागत बुनकरी व्यवसाय से प्रदेश की युवा पीढ़ी को जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इससे प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय, संयुक्त आयुक्त पी. सी. ठाकुर सहित चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.