TN

TotaRam News

What's Hot

पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते वैश्विक व्यापार और निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला

Table of Content

FTA से यूपी के उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक बाजार का लाभ

डेस्क। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम से जैसे-जैसे वैश्विक बाजार भारत के लिए खुल रहे हैं, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि निर्यात, निवेश और वैश्विक बाजारों तक पहुंच के विस्तार से उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में योगदान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर से भारत में नए निवेश आने की उम्मीद है और उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अनुकूल औद्योगिक नीतियों तथा सक्रिय औद्योगिक योजनाओं के समर्थन से उत्तर प्रदेश एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख कंपनियां और वैश्विक निवेशक विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

UP International Trade Show से वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा यूपी का हुनर

केन्द्रीय मंत्री ने आधुनिक प्रौद्योगिकी, अंतरराष्ट्रीय उद्यमों तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं के विकसित हो रहे शिल्प कौशल और तकनीकी कौशल की राज्य के विकास को गति देने में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय आयोजन वैश्विक बाजारों तक प्रत्यक्ष पहुंच के अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उत्तर प्रदेश के विविध उत्पादों, व्यंजनों और सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलती है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी पर प्रकाश डाला, जिसमें छह साझेदार देश, सैकड़ों प्रतिनिधि और प्रदर्शक तथा खरीदार-विक्रेता बैठकें शामिल हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हितधारकों की भागीदारी और इस आयोजन के माध्यम से व्यवसायों के लिए सृजित अवसरों का उल्लेख किया। केन्द्रीय मंत्री गोयल ने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, आधुनिक हवाई अड्डों और औद्योगिक पार्कों के विकास पर प्रकाश डाला तथा रक्षा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य आधुनिक उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की बढ़ती उपस्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में एक बड़े रोबोटिक्स विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के बारे में बताया, जो आधुनिक औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति का एक बेहतरीन उदाहरण है।

UP का निर्यात 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश का वर्तमान वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ है और राज्य ने इसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक बढ़ती पहुंच, निवेश, पर्यटन तथा उत्तर प्रदेश के उत्पादों और ब्रांडों को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान से राज्य के उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में राज्य के व्यापार एवं औद्योगिक समुदाय की सक्रिय भागीदारी और सहयोग का आह्वान किया। पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश की निरंतर आर्थिक और निर्यात वृद्धि का समर्थन करने में नागरिकों, युवाओं और व्यापार तथा औद्योगिक क्षेत्र के हितधारकों की भागीदारी के साथ-साथ केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते वैश्विक व्यापार और निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला

FTA से यूपी के उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक बाजार का लाभ डेस्क। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम से जैसे-जैसे वैश्विक बाजार भारत के लिए खुल रहे हैं, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर...

अमित शाह ने साबरमती रेलवे स्टेशन से ₹1,472 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक रेल नेटवर्क की उपलब्धियां गिनाईं डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया। उन्होंने रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए शुरू किए जा...

अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अशोक सिंघल के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक योगदान को किया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात-कालिदास मार्ग पर श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित...

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों से सियासी घमासान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बढ़ा विवाद हृदय नारायण दीक्षित। लोकतंत्र संवाद से चलता है। सहमति और असहमति परस्पर संवाद करते हैं। सभी राजनैतिक दल वर्ग आधारित समूह बहस करते हैं। बहस में कुछ दीर्घकालिक तथ्य और सत्य होते हैं और कुछ अल्पकालिक। रोजमर्रा के जीवन में लगातार बहस चला...

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लखनऊ। आइडियल पी जी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, रुचि सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.