/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 में 26,50,101 दीयों का प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य

Table of Content

जयवीर सिंह ने दीपोत्सव-2026 के दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ। आगामी दीपावली के अवसर पर अयोध्याधाम में दीपोत्सव के दौरान 26,50,101 दीयों का प्रज्ज्वलन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्राप्ति के लिए राम की पैड़ी, लक्ष्मण किला घाट, चौधरी चरण सिंह घाट एवं भजन संध्या स्थल घाट सहित कुल 56 घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित करने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। दीप प्रज्ज्वलन का कार्य 35,000 वालंटियर्स द्वारा किया जायेगा। दीपोत्सव के लिए गिनीज बुक विश्व रिकार्ड बनाया जाता था लेकिन अबकी बार अयोध्या दीपोत्सव रिकार्ड के नाम से जाना जायेगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि दीपोत्सव-2026 का आयोजन भव्य व अलौकिक ढंग से किया जाना चाहिए।

जयवीर सिंह बुधवार को पर्यटन भवन गोमती नगर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आहूत बैठक की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा अयोध्या में कराये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा दीपोत्सव क्षेत्र की निर्माण कार्यों की प्रगति तथा लोकार्पण/शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव एक अति महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही को बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

अयोध्या दीपोत्सव में ड्रोन लाइट और ग्रीन फायर शो का आकर्षण

पर्यटन मंत्री ने बताया कि राम की पैड़ी मंच से ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया जायेगा। सरयू आरती स्थल स्थित मंच से ग्रीन फायर शो का भी व्यवस्था की गयी है। रामकथा पार्क में विभिन्न देशों एवं अन्य प्रदेशों की रामलीलाओं का मंचन होगा। 240 से अधिक प्रमुख मंदिर मठों द्वारा स्वयं से दीप प्रज्ज्वलित कराये जायेगे एवं लाइटिंग व्यवस्था तीर्थ विकास परिषद अयोध्या के माध्यम से की जायेगी। इसके अलावा जनपद के प्रमुख 25 चौराहों पर उद्योग एवं व्यापार संगठनों द्वारा दीप जलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार आगन्तुकों एवं आमंत्रित सदस्यों की सूची तैयार किया जाये तथा राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया जाये।

बैठक में बताया गया कि दीपोत्सव-2026 में दीया एवं सरसों के तेल की आपूर्ति, विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति जैसे टी-शर्ट, कैप, कपूर, पेंट आदि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों के भोजन आपूर्ति आदि एवं विभिन्न मंदिरों, मठों एवं प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग का कार्य एवं इवेन्ट मैनेजमेंट का कार्य हेतु 06 करोड़ 75 लाख रूपये की अनुमानित धनराशि व्यय होने की संभावना है। संस्कृति विभाग द्वारा दीपोत्सव के स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आईसीसीआर अथवा अन्य स्रोतों के माध्यम से विदेशी रामलीला दलों जैसे इण्डोनेशिया, थाइलैण्ड, रूस, नेपाल एवं श्रीलंका द्वारा रामकथा पार्क में रामलीला का आयोजन किया जायेगा। अयोध्या धाम के विभिन्न स्थलों जैसे गुप्तार घाट, बड़ीदेवी काली, हनुमान गुफा, बिरला धर्मशाला, भरतकुण्ड, तुलसी उद्यान आदि स्थलों पर प्रदेश के लोक कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी।

दीपोत्सव में 1000 लोक कलाकार निकालेंगे भव्य शोभायात्रा

विभिन्न प्रदेशों जैसे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र के लगभग 1000 लोक कलाकारों के माध्यम से सांस्कृति शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा के दौरान रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झांकी तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। सूचना विभाग द्वारा दीपोत्सव-2026 में साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क भव्य झांकियों की व्यवस्था की जायेगी। इसके अतिरिक्त ब्राण्डिंग, आमंत्रण कार्ड, होर्डिंग, यूनीपोल, रूफटॉप, एलईडी वैन तथा प्रचार की व्यवस्था के अलावा मीडिया सेंटर की स्थापना तथा मीडिया हेतु कंट्रोल रूम में इण्टरनेट की व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य निदेशक संस्कृति संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव दीपा रंजन तथा पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह के अलावा पर्यटन व संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.