योजनाओं की दी जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में बुधवार को लखनऊ पालीटेक्निक, कृष्णा नगर, लखनऊ के प्रांगण में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य अनिल भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, डी.सी. एन.आर.एल.एम. के ए.डी.ओ. पंचायत, ए.पी.ओ. समाज कल्याण, सेवायोजन कार्यालय के पंजीकरण अधिकारी मीरा देवी तथा उद्यमिता विकास संस्थान के प्रवक्ता अखिलेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एस.के. गौतम द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक द्वारा जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, लखनऊ से प्रीती सिंह, हेमंत सिंह, जीतू पांडे आदि उपस्थित रहे।
