TN

TotaRam News

What's Hot

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के Food, Pharma, Ayush और Medical Sector की दिखेगी ताकत

Table of Content

प्रदेश के उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों के साथ सीधे संवाद का मिलेगा अवसर

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश के फूड, ड्रग्स, आयुष और मेडिकल सप्लाइज सेक्टर की व्यापक क्षमताओं को देश-दुनिया के निवेशकों और खरीदारों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले ट्रेड शो में विभाग के लिए विशेष प्रदर्शनी व्यवस्था की गई है।

ट्रेड शो के ग्राउंड फ्लोर के हॉल-11 में UPFSDA के फूड और ड्रग सेक्टर को स्थान दिया गया है। लेआउट के अनुसार हॉल-11 में खाद्य और औषधि से जुड़े विभिन्न प्रदर्शकों के लिए अलग-अलग स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, हॉल-8 के सेकेंड फ्लोर में मेडिकल सप्लाई पवेलियन बनाया गया है। यह व्यवस्था स्वास्थ्य एवं अस्पताल क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों और खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

32 कंपनियों की भागीदारी, 471 वर्गमीटर क्षेत्र आवंटित

खाद्य, न्यूट्रास्यूटिकल्स, हर्बल, फार्मा, बायोटेक, कॉस्मेटिक्स और अन्य संबंधित क्षेत्रों की 32 कंपनियों/संस्थाओं ने ट्रेड शो के लिए पंजीकरण कराया है। इन प्रतिभागियों के लिए कुल 471 वर्गमीटर क्षेत्र दर्ज है। सूची में बीकानेरवाला फूड्स, हल्दीराम स्नैक्स फूड, भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स, पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स, अनोंदिता मेडिकेयर, एवरेस्ट बेवरेजेज एंड फूड इंडस्ट्रीज, कृष्णा साल्ट इंडस्ट्रीज डाबर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यम शामिल हैं।

फूड से फार्मा तक एक मंच पर आएगा यूपी का उद्योग

यूपीआईटीएस-2026 में UPFSDA से जुड़े सेक्टर की भागीदारी का उद्देश्य प्रदेश में विकसित हो रहे फूड प्रोसेसिंग, फूड प्रोडक्ट्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल सप्लाइज, हर्बल और आयुष इकोसिस्टम को एक साझा वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। इससे प्रदेश के उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.