TN

TotaRam News

What's Hot

Veer Guardian 2026: India-Japan Air Force Exercise जोधपुर में संपन्न

Table of Content

14 दिन चला भारत-जापान का संयुक्त वायु रक्षा अभ्यास

डेस्क। भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हो गया। दोनों वायु सेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने में यह अभ्यास अहम रहा। भारतीय वायु सेना ने अभ्यास में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित विभिन्न प्रकार के विमानों का उपयोग किया। जेएएसडीएफ ने एफ-2ए युद्धक विमान के साथ अभ्यास में भाग लिया।

14 दिनों के संयुक्त अभ्यास में, भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल- जेएएसडीएफ ने दृश्यता सीमा में युद्ध और समन्वित बहु-विमान अभियानों सहित उन्नत उड़ान अभियानों में भाग लिया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि दिवस पर, जेएएसडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ- जनरल ताकेहिरो मोरिता और वायु सेना प्रमुख एपी सिंह- जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे और स्वदेशी तेजस युद्धक विमान उड़ाया।

वीर गार्जियन से बढ़ा आपसी समन्वय

संयुक्त वायु रक्षा अभ्यास में भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के कर्मियों के बीच जमीनी स्तर की कई बातचीत हुई, जिनमें विषय विशेषज्ञों के एक-दूसरे के यहां जाने, परिचालन चर्चाएं, अभियान योजना सम्मेलन, इंजीनियरिंग बातचीत, विमान और उपकरण रखरखाव अभ्यास तथा एयरोस्पेस सुरक्षा की संक्षिप्त जानकारी देना शामिल रही। दोनों पक्षों ने इनमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इससे सहभागी टुकडियों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत होने और एक-दूसरे की विशिष्ट क्षमताओं से सीखने का अवसर मिला।

वीर गार्जियन 26 अभ्यास दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच अटूट मैत्री और पेशेवर निकटता का प्रमाण है। यह वायु रक्षा अभ्यास, भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक संबंधों को निरंतर प्रगाढ़ बनाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.