TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का भव्य समापन: 4.5 लाख लोगों ने लिया हिस्सा, 2.75 करोड़ रुपये की किताबें बिकीं

Table of Content

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ की अदबी विरासत और भारतीय रेल पर दो पुस्तकों का किया लोकार्पण

लखनऊ। पांचवें गोमती पुस्तक महोत्सव का रविवार को साहित्य, संस्कृति, कला और ज्ञान के विविध रंगों के साथ भव्य समापन हुआ। नौ दिनों तक चले महोत्सव में 4.5 लाख पुस्तक प्रेमियों और दर्शकों ने हिस्सा लिया, जबकि 2.75 करोड़ रुपये की कुल पुस्तक बिक्री दर्ज की गई। महोत्सव में 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए और बच्चों, साहित्य तथा संस्कृति से जुड़े 75 से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 240 से अधिक वक्ताओं और कलाकारों ने सहभागिता की। बाल गतिविधियों में 15,000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

समापन दिवस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गोमती पुस्तक महोत्सव में पहुंचकर पुस्तक मेले का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉल पर प्रदर्शित पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डॉ. अमिताभ कुमार की दो पुस्तकों ‘लखनऊ शहर-ए-अदब’ और ‘इंडियन रेलवे : फ्रॉम स्टीम टू स्पीड’ का लोकार्पण किया। दिव्यांश पब्लिकेशंस से प्रकाशित इन पुस्तकों में एक ओर लखनऊ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेल के सफर, तकनीकी बदलाव और आधुनिक विकास यात्रा को केंद्र में रखा गया है।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे और आरडीएसओ के अपर महानिदेशक काजी मेराज अहमद ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर जीएम/आरवीएनएल अनिल कुमार सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम, आईएएस जय सिंह, लेखक व स्तंभकार रहीस सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिंह और प्रकाशक नीरज अरोड़ा सहित साहित्य, प्रशासन, उद्योग और प्रकाशन जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

ब्रजेश पाठक ने दोनों पुस्तकों के प्रकाशन पर बधाई देते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विरासत और यहां से विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़े युवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं को निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जरूरतमंद बच्चे अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं, जिनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। अनिल कुमार सिंह ने सफलता के साथ अपनी जड़ों और मूल पहचान से जुड़े रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं मोहम्मद नदीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े अपने पुराने संबंधों और मित्रता के अनुभव साझा किए।

NBT स्टॉल पर भी पाठकों की रुचि

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (NBT) के स्टॉल पर 7.5 लाख रुपये की पुस्तकों की बिक्री दर्ज की गई। Exam Warriors, The Mother of Democracy और Chandrayaan सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकों को पाठकों ने पसंद किया।

चिल्ड्रन्स कॉर्नर में बच्चों की रचनात्मक भागीदारी

समापन दिवस के चिल्ड्रन्स कॉर्नर में लगभग 2200 विद्यार्थियों ने योग, कहानी, वॉइस-ओवर, आपदा प्रबंधन और कला से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। प्रतीक केशवानी और ललिता अधिकारी के ‘बच्चों के लिए योग’ सत्र में विद्यार्थियों ने योग, ध्यान, संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जाना।

अपूर्वा शाह की ‘कहानी की पोटली’ में कहानी और संगीत ने बच्चों को जोड़े रखा, जबकि रूपाली चंद्रा की ‘वॉइस-ओवर वर्कशॉप’ में आवाज के उतार-चढ़ाव, उच्चारण, गति और पिच का अभ्यास कराया गया। आफिया बानो के ‘फ्लिप फ्लैप रेस: आपदा से बचाव की तैयारी को समझना’ सत्र में बच्चों को भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव की बुनियादी जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय टीम की ‘मंडला आर्ट वर्कशॉप’ में बच्चों ने रंग-बिरंगे मंडला बनाए। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के शुभंकर चीता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें ऑफलाइन तथा ऑनलाइन अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साहित्य, पत्रकारिता और लोक परंपराओं पर संवाद

समापन दिवस पर The Dust on My Heart पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें लेखिका मीरा (समर खान) ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया, भावनात्मक पक्ष और सृजनात्मक अभिव्यक्ति पर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. रवींद्र प्रताप सिंह, निदेशक, अंतरराष्ट्रीय इकाई, अंग्रेजी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

‘लोकतंत्र का चौथा स्तंभ’ विषयक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सुधीर मिश्र और प्रो. संजय मोहन जौहरी ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सामाजिक जिम्मेदारी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेक न्यूज जैसी समकालीन चुनौतियों पर विचार साझा किए। उन्होंने पत्रकारिता में तथ्यों, विश्वसनीयता और तथ्य-जांच के महत्व को रेखांकित किया।

‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में लेखक एवं स्तंभकार रहीस सिंह और डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने ‘कैकेयी के राम’ पर संवाद किया। रहीस सिंह ने रामकथा के मानवीय पक्ष और कैकेयी के चरित्र को अलग दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुस्तक के छह संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं और इसके लिए वाल्मीकि रामायण तथा श्रीरामचरितमानस का अध्ययन किया गया।

एक अन्य ‘लेखक से मिलिए’ सत्र में डॉ. रजनी गुप्त ने पद्मश्री विद्याबिंदु सिंह से लोक साहित्य, लोक परंपराओं और बाल साहित्य पर बातचीत की। उन्होंने लोकगीतों को सामूहिक अनुभवों और सामाजिक स्मृतियों का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। बाल साहित्य के संदर्भ में उन्होंने बच्चों की बदलती रुचियों, जिज्ञासा और स्वतंत्र सोच को ध्यान में रखने की बात कही।

‘भक्ति बीट्स’ के साथ सुरमयी विदाई

समापन दिवस की सांस्कृतिक संध्या में आरजे प्रतीक के साथ ‘भक्ति बीट्स (भजन जैमिंग)’ ने भक्ति और संगीत के सुरों से महोत्सव को सुरमयी विदाई दी।

नौ दिनों तक चले गोमती पुस्तक महोत्सव ने पुस्तकों को केंद्र में रखते हुए साहित्य, कला, लोक परंपरा, बाल रचनात्मकता, पत्रकारिता, इतिहास और समकालीन विषयों पर संवाद का व्यापक मंच उपलब्ध कराया। विभिन्न आयु वर्गों की भागीदारी ने महोत्सव को पठन, विचार, जिज्ञासा और सांस्कृतिक सहभागिता से जोड़ते हुए पुस्तक संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.