TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने ऊंचाहार में सुनी शिव महापुराण कथा, सनातन संस्कृति पर दिया संदेश

Table of Content

शिव भक्ति से मिलता है धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ऊंचाहार, रायबरेली में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचकर परम पूज्य कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा एवं दिव्य कथा का श्रवण किया। उन्होंने व्यासपीठ को नमन करते हुए पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां भक्तों का महासागर उमड़ रहा है। उन्होंने समस्त शिव भक्तों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कथा के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय एवं उनके पूरे परिवार को इतनी भव्य कथा के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बड़ी संख्या में शिव भक्तों को भगवान शिव की महिमा और सत्संग का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

शिव भक्ति और सत्संग से मिलता है मन को शांति और नई ऊर्जा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति, उनकी दिव्य महिमा का श्रवण और पूज्य संतों का सान्निध्य मन को असीम शांति, आत्मिक आनंद और नई ऊर्जा से भर देता है। महादेव का स्मरण जीवन की हर परिस्थिति में धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता का संबल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण पूरी तरह सत्संगमय है, इसलिए लंबे भाषण की अपेक्षा भगवान शिव की कथा का श्रवण करना ही अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रति लोगों की बढ़ती सहभागिता देश की सांस्कृतिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति है। प्रयागराज महाकुंभ हो अथवा ऊंचाहार में आयोजित यह श्री शिव महापुराण कथा, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और उनकी आस्था देखकर एक ही भाव उत्पन्न होता है कि जहां सत्संग होता है, वहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि “अयोध्या हमारी है, काशी-मथुरा की बारी है” का भाव सनातन आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान शिव एक-दूसरे के आराध्य हैं और इनके पारस्परिक संबंध एवं आध्यात्मिक भावों का विस्तृत वर्णन व्यासपीठ से पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।

सत्संग और धार्मिक आस्था से मजबूत होता है सामाजिक सद्भाव

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की विविधता में एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति आस्था ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भय के अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं का पालन कर सके तथा सभी को सत्संग, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी सद्भाव से ही ऐसा वातावरण और अधिक मजबूत होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “जिसको जीवन में मिला सत्संग, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद”। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सत्संग का आनंद लेने और भगवान शिव की कथा से प्राप्त आध्यात्मिक संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए व्यासपीठ को नमन करते हुए पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, उनके परिजनों, मित्रों, कार्यकर्ताओं एवं कथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.