TN

TotaRam News

What's Hot

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ओजोन दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Table of Content

पोस्टर प्रतियोगिता में 28 छात्रों ने लिया भाग, कुल 52 विद्यार्थी उपस्थित रहे

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भूगोल विभाग में ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग के प्रिय देवी, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. आदेश पटेल द्वारा किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. उद्यम सिंह, डॉ. विपिन एवं डॉ. प्रिय देवी द्वारा किया गया।

ओजोन संरक्षण पर छात्रों ने दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में डीन/विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम चौधरी ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। डॉ. उद्यम सिंह ने ओजोन परत के महत्व तथा पृथ्वी पर इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। डॉ. विपिन ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. हिमांशु गंगवार सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 28 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जबकि कुल 52 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान अपराजिता समूह तथा तृतीय स्थान शबीना खान ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.