TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार का बेसिक शिक्षा में बड़ा कदम, 14,429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बनेंगे स्मार्ट स्कूल

Table of Content

300 करोड़ रुपए की स्वीकृत धनराशि से चरणबद्ध रूप से स्मार्ट क्लास की होगी स्थापना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन, लखनऊ में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में बेसिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। योगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा।

UP के 14,429 परिषदीय स्कूल बनेंगे स्मार्ट, ₹300 करोड़ मंजूर

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को ‘स्मार्ट स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कुल 300 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से लगभग 14,429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा-6 से 8) में डिजिटल इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत उच्च नामांकन वाले विद्यालयों में चरणबद्ध रूप से स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब स्थापित कराई जा रही हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को भी स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दे रही है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था के साथ स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को अद्यतन तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा उनके सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और आधुनिक बनाया जा सकेगा।

14,429 स्कूलों में स्मार्ट क्लास

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि स्मार्ट स्कूल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए श्रीट्रान इण्डिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। लगभग 14,429 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रति विद्यालय 2,07,910 रुपए की दर निर्धारित की गई है, जिसमें सेन्टेज चार्जेज एवं जीएसटी भी शामिल है। स्मार्ट क्लास की स्थापना का कार्य नियमानुसार प्रतिस्पर्धात्मक निविदा के माध्यम से कराया जाएगा। यदि निविदा प्रक्रिया में प्रति विद्यालय निर्धारित दर से कम दर प्राप्त होती है तो स्वीकृत 300 करोड़ रुपए की कुल धनराशि के सापेक्ष स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किए जाने वाले प्राथमिक विद्यालयों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.