प्रदेश की खुशहाली की कामना
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जनपद मीरजापुर स्थित पावन विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी जी से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी जी की कृपा समस्त देश एवं प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनकल्याण की भी प्रार्थना की।
