TN

TotaRam News

What's Hot

ईटानगर में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने डोनी-पोलो मिशन स्कूल का किया दौरा, दिव्यांग बच्चों को दिया सफलता का संदेश

Table of Content

“कभी भी किसी को अपने सपनों की सीमा तय न करने दें” — उपराष्ट्रपति

डेस्क। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए बने डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया और छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने संस्थान के विभिन्न गतिविधि वाले क्षेत्रों का दौरा किया और छात्रों को संबोधित किया।

दिव्यांग छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम’ के गायन ने उपराष्ट्रपति को देशभक्ति की भावना से भर दिया

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि संस्थान के दौरे ने उन्हें गहरी भावुकता और देशभक्ति की भावना से भर दिया, खासकर तब जब उन्होंने छात्रों को ‘वंदे मातरम’ गाते हुए सुना। उन्होंने कहा कि यह गाना इतनी ईमानदारी से गाया गया कि वे छात्रों के “दिल से निकलती” देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकते थे। अरुणाचल प्रदेश सरकार, डोनी-पोलो मिशन, प्रबंधन, शिक्षकों, पुनर्वास विशेषज्ञों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियां “समाज के हर पहलू” को कवर करती हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए, सी. पी. राधाकृष्णन ने उनसे कहा कि वे कभी भी किसी को अपने सपनों की सीमा तय न करने दें। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति अनोखा होता है और हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है।” उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने, खुद पर भरोसा रखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीकांत बोला की प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख करते हुए, उन्होंने छात्रों से उन लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया जिन्होंने चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है।

AI और डिजिटल तकनीक से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को आसान बनाने पर जोर

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘डोनी-पोलो मिशन स्कूल’ जैसे संस्थान न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि आशा, गरिमा, अवसर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान एक समावेशी ‘विकसित भारत@ 2047’ के निर्माण में सार्थक योगदान देते हैं। प्रौद्योगिकी के परिवर्तनकारी सामर्थ्य पर बल देते हुए सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल उपकरण और सहायक प्रौद्योगिकियां बाधाओं को दूर करने तथा शिक्षा को अधिक सुलभ एवं व्यक्तिगत बनाने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने एआई-संचालित शिक्षण सामग्री और छात्रों के लिए समग्र सहायता की दिशा में मिशन के प्रयासों की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के पालन-पोषण में उनके असाधारण धैर्य, करुणा और प्रतिबद्धता के लिए शिक्षकों तथा कर्मचारियों की भी सराहना की। उन्होंने बच्चों को सहयोग देने और प्रोत्साहित करने में माता-पिता द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। अपने संबोधन के आखिर में, सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा, “आज, आपने मुझे बहुत सी बातें सिखाई हैं।” उन्होंने छात्रों और उनके दृढ़ संकल्प से मिली प्रेरणा के लिए छात्रों को सराहा।

उपराष्ट्रपति ने जे.एन. राज्य संग्रहालय में अरुणाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सराहा

समारोह में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनायक, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चौना मेन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा जनजातीय मामलों के मंत्री कोंटो जिनी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, डोनी-पोलो मिशन व इसके प्रबंधन के प्रतिनिधि, शिक्षक, पुनर्वास विशेषज्ञ, कर्मचारी और संस्थान के छात्र उपस्थित थे। इससे पहले आज, उपराष्ट्रपति ने ईटानगर स्थित जे. एन. राज्य संग्रहालय का भी दौरा किया और अरुणाचल प्रदेश एवं पूर्वोत्तर की समृद्ध मानव जाति विज्ञान संबंधी विरासत को संरक्षित करने तथा प्रदर्शित करने में इसकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान पीढ़ियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने एवं स्थानीय परंपराओं के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की इस बहुमूल्य विरासत को सहेजने और बढ़ावा देने में संग्रहालय से जुड़े सभी लोगों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.