TN

TotaRam News

What's Hot

Mathura Digital Library: 120 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा

Table of Content

1093 पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा

लखनऊ। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद मथुरा में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल लाइब्रेरियों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में पंचायतीराज विभाग द्वारा जनपद की 120 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं।

ग्राम पंचायत सचिवालयों में स्थापित इन डिजिटल लाइब्रेरियों में 1093 पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहां बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा, अंग्रेजी एवं कहानी की पुस्तकों के साथ-साथ JEE, NEET, UP CTET, SSC, IBPS, JRF, UGC NET, UPPCS एवं UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त साहित्य, महापुरुषों की जीवनियां, महिलाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकें तथा विभिन्न विषयों की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इंटरनेट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

10 विकास खण्डों की 120 ग्राम पंचायतें लाभान्वित

जनपद के बल्देव में 14, चौमुहां में 17, छाता में 06, फरह में 08, गोवर्धन में 15, मांट में 12, मथुरा में 17, नन्दगांव में 07, नौहझील में 17 तथा राया विकास खण्ड में 07 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं।
इन लाइब्रेरियों में अब तक 1536 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए गांव में ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

डिजिटल लाइब्रेरी से मिली सफलता, गांव के युवाओं ने रचा इतिहास

डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर ग्राम पंचायत सौंसा, विकास खण्ड गोवर्धन के छात्र अजय एवं दीपक तथा ग्राम पंचायत अडींग के छात्र मनीष यादव एवं टीटू शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। इनमें टीटू शर्मा का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है।

इन विद्यार्थियों की सफलता इस बात का उदाहरण है कि यदि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गांव में ही बेहतर अध्ययन संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो वे प्रतियोगी परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी से सफलता प्राप्त करने वाले छात्र अजय को मुख्यमंत्री द्वारा 03 सितम्बर 2026 को जनपद मथुरा भ्रमण के दौरान स्वामी हरिदास सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अन्य सफल विद्यार्थियों को भी माननीय सांसद हेमा मालिनी एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

अब डिजिटल लाइब्रेरियों में शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

डिजिटल लाइब्रेरी युक्त ग्राम पंचायतों को ‘स्मार्ट पंचायत’ के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। माह सितम्बर में लाइब्रेरियों में कंप्यूटर, प्रिंटर एवं एलईडी स्थापित किए जाने के बाद ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

डिजिटल लाइब्रेरियों के माध्यम से ग्रामीण छात्र-छात्राओं को गांव में ही आधुनिक तकनीक, पुस्तकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से शिक्षा का वातावरण मजबूत हो रहा है। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.