TN

TotaRam News

What's Hot

LDA का बुलडोजर एक्शन, 140 बीघा क्षेत्रफल में 11 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Table of Content

चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा व बी0बी0डी0 में 08 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। LDA ने शनिवार में बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से किये गये निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा व बी0बी0डी0 में 08 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के बगुलहा एवं सिकन्दरपुर खुर्द में इंदिरा नहर व किसान पथ के आसपास की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गयी। जिसमें सतीश, देशराज, संजय, किशोर, जंगी, भानू, हरिनाम, मोहम्मद शरीफ, दुर्गेश, श्रीकांत, राम धीरज, सतीश मिश्रा, कौशल कुमार, नीरज व अन्य द्वारा लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-लौलाई, हासेमऊ एवं भरवारा में अवैध रो-हाउस भवन समेत 03 अवैध निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि चौक, बाजारखाला, सआदतगंज व दुबग्गा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान अफसर अली, धर्मेन्द्र, सर्वेश कुमार, मयंक दीक्षित, मनोज शर्मा, रितेश व अन्य द्वारा किये जा रहे 05 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.