TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश की 11,350 डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति शुरू

Table of Content

ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल

लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की ग्राम पंचायतों में स्थापित की जा रही 11,350 डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति का शुभारम्भ लखनऊ से किया गया। पहले चरण में चयनित जनपदों एवं विकास खण्डों के लिए उपकरणों से लदे वाहनों को रवाना किया गया।

आपूर्ति के प्रथम चरण में जनपद अम्बेडकर नगर के भीटी विकास खण्ड, आजमगढ़ के तरवां एवं मिर्जापुर विकास खण्ड, बरेली के मझगवां विकास खण्ड, गाजियाबाद के समस्त विकास खण्ड, गोरखपुर के बांसगांव एवं बड़हलगंज विकास खण्ड, लखनऊ एवं महाराजगंज के समस्त विकास खण्ड, मऊ के दोहरीघाट विकास खण्ड, मेरठ के दौराला विकास खण्ड तथा वाराणसी के आराजी लाइन विकास खण्ड की डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए उपकरण रवाना किए गए हैं।

डिजिटल लाइब्रेरियों में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था

पंचायती राज विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक वेबकैम, एक एलईडी टेलीविजन तथा वाई-फाई एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नेटवर्किंग स्विच की व्यवस्था की जा रही है। उपकरणों की आपूर्ति के साथ ही संबंधित डिजिटल लाइब्रेरियों में उनकी स्थापना एवं संचालन की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल लाइब्रेरियों में फर्नीचर एवं पुस्तकों की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। कंप्यूटर तथा अन्य डिजिटल उपकरणों की स्थापना के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को अध्ययन सामग्री, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा ऑनलाइन सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सकेगा।

विभाग के अनुसार प्रदेश की सभी चयनित डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर एवं संबंधित उपकरणों की आपूर्ति तथा स्थापना का कार्य सितम्बर माह के अंत तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं ज्ञान के संसाधनों से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.